Headlines

9 रुपए के लिए दुकानदार पर डंडे से हमला:शिवपुरी में 24 की सिगरेट के दिए 15 रुपए, बाकी मांगने पर दुकानदार को पीटा




शिवपुरी जिले के बदरवास में 9 रुपए के लेनदेन को लेकर एक गुटखा दुकान संचालक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि सिगरेट के बाकी पैसे मांगने पर युवक ने दुकानदार के सिर और दाहिने कंधे पर डंडे से हमला कर दिया। घायल राजेश रजक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बाकी 9 रुपए मांगने पर हुआ विवाद राजेश रजक (30) ने बताया कि 25 अक्टूबर की रात करीब 9:30 बजे आनंद यादव उनकी दुकान पर आया था। उसने 24 रुपए की सिगरेट खरीदी, लेकिन फोन-पे से केवल 15 रुपए दिए। राजेश ने बाकी 9 रुपए मांगे तो आनंद ने पैसे देने से मना कर दिया। राजेश के मुताबिक, इसी बात पर विवाद बढ़ गया। आरोप है कि आनंद ने गाली-गलौज की और डंडे से उनके सिर और दाहिने कंधे पर हमला कर दिया। इससे उन्हें चोट लगी और खून निकलने लगा। मौके पर मौजूद रामू रजक और रवि चंदेल ने बीच-बचाव किया। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज थाना प्रभारी नवीन यादव ने बताया कि राजेश की शिकायत पर आनंद यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



publish_date

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *