![]()
बुरहानपुर में कलेक्टर विवेक कुमार ने सोमवार शाम पुनर्विकास योजना के तहत बन रहे स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, पॉली क्लिनिक और नवीन तहसील कार्यालय का निरीक्षण कर अफसरों को निर्माण में गुणवत्ता और तेजी लाने के निर्देश दिए। कलेक्टर कुमार ने करीब 7 करोड़ 38 लाख रुपए के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का नक्शा देखा। उन्होंने प्रस्तावित कमरों, खेल सुविधाओं, कैफेटेरिया, जिम और ड्रेसिंग रूम की जानकारी ली। हाउसिंग बोर्ड को काम तेज करने को कहा, ताकि खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। तस्वीरें देखें… इसके बाद कलेक्टर ने पॉली क्लिनिक का निरीक्षण किया। उन्होंने लेबर रूम और जनरल वार्ड की व्यवस्थाएं देखीं। बाउंड्रीवॉल और सुरक्षा पर ध्यान देने के निर्देश दिए। पॉली क्लिनिक के सामने की सड़क चौड़ी करने को कहा, जिससे आवागमन आसान हो सके। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ सृजन वर्मा, डिप्टी कलेक्टर भागीरथ वाखला सहित नगर निगम, हाउसिंग बोर्ड और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद थे।
publish_date
कलेक्टर ने स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स-पॉली क्लिनिक का निरीक्षण किया:लेबर रूम-जनरल वार्ड देखे, बोले- गुणवत्ता के साथ काम में तेजी लाएं
