Headlines

स्वर्णकार समाज ने महाराजा अजमीढ़ जी की जयंती मनाई:शरद पूर्णिमा पर मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान हुए, ध्वजा चढ़ाई और गरबा भी किया




शरद पूर्णिमा पर सोमवार को राणापुर में स्वर्णकार समाज ने अपने पितृ पुरुष महाराजा अजमीढ़ जी की जयंती मनाई। समाज के श्रीरामजी मंदिर में सुबह से ही धार्मिक अनुष्ठान शुरू हुए। भगवान का अभिषेक और श्रृंगार किया गया। झाबुआ समेत आसपास के इलाकों से भी समाज के लोग शामिल हुए। शाम को मंदिर के शिखर पर ढोल-धमाकों के साथ ध्वजा चढ़ाई गई, जो कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रही। शाम 5 बजे पंडित दिनेश शर्मा के मार्गदर्शन में समाज के वरिष्ठों, युवाओं, बच्चों और महिलाओं ने महाराजा अजमीढ़ जी की तस्वीर की पूजा-आरती की। शंख और ढोल-नगाड़ों की आवाज से मंदिर परिसर गूंज उठा। महिलाओं और युवाओं ने गरबा नृत्य भी किया। कार्यक्रम के आखिर में सभी ने मिलकर आरती की और सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद महाप्रसादी ली गई। जिलाध्यक्ष मनोहर सोनी, नीलेश सोनी, मयूर सोनी समेत कई सदस्य मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष सोनी ने बताया कि पेटलावद, थांदला, मेघनगर, पारा और झाबुआ में भी जयंती मनाई गई।



publish_date

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *