![]()
धार में त्योहारों से पहले खाने-पीने की चीजों की गुणवत्ता जांचने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने मंगलवार को अभियान चलाया। टीम ने दूध, मावा, पनीर, मिठाई, नमकीन, घी, हल्दी पाउडर और खाद्य तेल के कुल 14 नमूने लिए। ये नमूने जांच के लिए भोपला लैब भेजे गए हैं। धार के शिवम दूध संकलन केंद्र, मांडव लिंक रोड से मिक्स मिल्क के 2 नमूने लिए गए। नौगांव स्थित अनिक मिल्क प्रोडक्ट प्राइवेट लिमिटेड के मिल्क चिलिंग सेंटर से गाय के दूध के 2 नमूने लिए गए। डेयरी और मिठाई दुकानों से भी नमूने लिए धार के तिरुपति नगर स्थित श्री डेयरी से मावा, खुले घी और पनीर के नमूने लिए गए। पीथमपुर के सागौर कुटी चौराहे पर स्थित पद्म श्री स्वीट्स से मावा और मिल्क केक मिठाई के नमूने लिए गए। इसी क्षेत्र के श्री कृष्णा किराना स्टोर से पैक हल्दी पाउडर का नमूना लिया गया। सरदारपुर तहसील में भी जांच सरदारपुर तहसील के राजोद स्थित श्रीनाथ रेस्टोरेंट से खुली सेव और मिल्क केक मिठाई के नमूने लिए गए। मधुर रेस्टोरेंट से खुली बर्फी का नमूना लिया गया। ग्राम लाबरिया के महाकाल रेस्टोरेंट से रिफाइंड सोयाबीन तेल का नमूना लिया गया। 14 नमूनों में क्या-क्या शामिल? विभाग के मुताबिक, कुल 14 नमूनों में दूध के 4, घी का 1, पनीर का 1, हल्दी पाउडर का 1, मावा के 2, सोयाबीन तेल का 1, मिठाई के 3 और सेव का 1 नमूना शामिल है। जांच के दौरान संबंधित प्रतिष्ठानों के संचालकों को साफ-सफाई और स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
publish_date
फूड सेफ्टी विभाग का छापा, दूध-मिठाई समेत 14 नमूने लिए:भोपाल जांच के लिए भेजे, रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाई
