![]()
इंदौर के शंकरबाग में बुधवार शाम 22 वर्षीय धीरज रसाले घर की पहली मंजिल पर फंदे पर लटके मिले। वे पीथमपुर स्थित आयशर ऑटोमोबाइल कंपनी में कार्यरत थे। दोपहर में खाना खाने के बाद लैपटॉप लेकर मीटिंग का कहकर कमरे में गए थे। देर शाम पत्नी ऊपर पहुंचीं, तब घटना का पता चला। पुलिस को सुसाइड नोट नहीं मिला है। मोबाइल जब्त कर जांच की जा रही है। परिवार से सामान्य बातचीत के बाद कमरे में गए सदर बाजार पुलिस के मुताबिक, धीरज पुत्र शिवाजी रसाले ने घर की पहली मंजिल पर स्थित कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों ने बताया कि बुधवार दोपहर तक वे सभी से सामान्य रूप से बातचीत कर रहे थे। एक साल पहले हुई थी शादी धीरज के परिवार में पत्नी, मां और एक छोटी बहन हैं। परिजनों के अनुसार, उनकी शादी को करीब एक साल हुआ था। उनके पिता की 17 साल पहले मृत्यु हो चुकी है। पुलिस ने मोबाईल जब्त किया पुलिस के मुताबिक, मौके या कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। धीरज का मोबाइल जब्त कर मामले की जांच की जा रही है।
publish_date
इंदौर में ऑटोमोबाइल कंपनी के इंजीनियर ने किया सुसाइड:मीटिंग का कहकर कमरे में गए थे, देर शाम फंदे पर लटके मिले; एक साल पहले हुई थी शादी
