मैहर में स्लीपर बस पलटी:35 से ज्यादा यात्री सवार, 2 घायल; ब्रेक लगाने से हुआ हादसा




हैदराबाद से बनारस जा रही स्लीपर बस गुरुवार सुबह मैहर जिले के अमदरा थाना क्षेत्र में पलट गई। बस में 35 से ज्यादा यात्री सवार थे। दो यात्रियों को मामूली चोट आई, जबकि बाकी यात्रियों के सुरक्षित होने की जानकारी है। हादसा घुनवारा के पास गोरइया कला स्थित पूजा पेट्रोल पंप के नजदीक हुआ। बस नंबर MP44 ZG 7484 सुबह करीब 7:30 बजे वहां से गुजर रही थी। सामने बड़ा वाहन आने पर चालक ने अचानक ब्रेक लगाया, जिससे बस फिसलकर सड़क पर पलट गई। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। अमदरा थाना पुलिस और NHAI की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने यात्रियों को सुरक्षित जगह पर बैठाया। खेरवासानी टोल की 1033 एंबुलेंस पेट्रोलिंग टीम के अजीत झा और पंकज चौधरी ने मौके पर पहुंचकर दो घायलों को प्राथमिक उपचार दिया। बस कंडक्टर रातीफ खान (39), पिता शरीफ खान, निवासी जैसलमेर, राजस्थान ने बताया कि सामने अचानक बड़ा वाहन आने पर चालक को ब्रेक लगाना पड़ा। इससे बस फिसलकर पलट गई। उनके मुताबिक, बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।



publish_date

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *