![]()
उज्जैन की गिर्राज रतन कॉलोनी में बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात सूने मकान में चोरी हो गई। चिमनगंज मंडी थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह कचरा गाड़ी आने पर पड़ोस में रहने वाली महिला ने घर का गेट खुला देखा। आवाज लगाने पर कोई जवाब नहीं मिला, तो वह अंदर गई। वहां सामान बिखरा हुआ था और गोदरेज खुला था। महिला ने मकान मालिक मनीष काले को फोन कर चोरी की जानकारी दी। मौसी के अंतिम संस्कार में गया था परिवार मनीष काले की मौसी की मृत्यु के बाद परिवार बुधवार को अंतिम संस्कार में शामिल होने गया था। घर पर ताला लगा हुआ था। इसी दौरान चोरी हुई। मकान के अंदर दो बाइक खड़ी थीं। गोदरेज खुला था और सामान बिखरा हुआ था। परिजनों के लौटने पर पता चलेगा कितना सामान चोरी हुआ परिवार के घर लौटने के बाद ही पता चलेगा कि चोर कितना सामान, जेवर या नकदी ले गए हैं। परिवार दीपावली की सफाई कर रहा था, इसलिए घर में कई सामान नीचे रखा हुआ था। वाई-फाई खत्म होने से बंद था सीसीटीवी कैमरा चोरी वाले मकान के पास सीसीटीवी कैमरा लगा था, लेकिन वाई-फाई इंटरनेट खत्म होने के कारण कैमरा बंद था। इस वजह से पुलिस को घटना की रिकॉर्डिंग नहीं मिल सकी। सूचना मिलने के बाद चिमनगंज मंडी पुलिस मौके पर पहुंची और घर की जांच की। पुलिस आसपास लगे दूसरे कैमरों की रिकॉर्डिंग भी देख रही है। थाना प्रभारी अशोक पाटीदार ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
publish_date
अंतिम संस्कार में गया परिवार…सूने मकान में चोरी:उज्जैन की गिर्राज रतन कॉलोनी में मकान का गेट खुला मिला; पड़ोसन ने फोन कर दी जानकारी
