Headlines

तीन घरों में अवैध पटाखों का भंडारण, तीन पर एफआईआर:पुलिस ने एक लाख रुपए का बिना लाइसेंस का विस्फोटक पकड़ा




भिंड त्योहारों के दौरान पटाखों की मांग बढ़ने के बीच जिले में अवैध भंडारण और निर्माण का मामला सामने आया है। पावई थाना पुलिस ने ग्राम एतहार में तीन मकानों पर छापेमार कार्रवाई कर करीब एक लाख रुपए कीमत के पटाखे और विस्फोटक सामग्री जब्त की है। तीनों मकानों में बिना लाइसेंस सामग्री रखी गई थी। पुलिस ने मामले में इस्रीद खां, उस्मान खां और भिखारी खां के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। मुखबिर की सूचना पर तीन थानों की संयुक्त कार्रवाई पुलिस के मुताबिक, 2 नवंबर को सूचना मिली थी कि ग्राम एतहार के कुछ मकानों में अवैध रूप से पटाखों का भंडारण और निर्माण किया जा रहा है। इस पर एसडीओपी अटेर रविंद्र वास्कले के नेतृत्व में पावई और बरोही थाना पुलिस के साथ साइबर सेल की संयुक्त टीम बनाई गई। टीम ने बताए गए ठिकानों पर दबिश दी तो तीनों आरोपियों के मकानों से अलग-अलग तरह के पटाखे और विस्फोटक सामग्री मिली। पुलिस ने पूरी सामग्री जब्त कर ली। इसकी बाजार कीमत करीब एक लाख रुपए आंकी गई है। विस्फोटक अधिनियम के तहत केस दर्ज पुलिस ने पावई थाने में अपराध क्रमांक 68/26 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता की धारा 288 और विस्फोटक अधिनियम की धारा 9(ख)(1)(अ) के तहत मामला दर्ज किया है। अब पुलिस यह पता लगा रही है कि पटाखों की आपूर्ति कहां से हो रही थी और इनकी बिक्री या इस्तेमाल किन स्थानों पर किया जाना था।



publish_date

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *