Headlines

शाजापुर में कार ने 4 दोपहिया वाहनों को टक्कर मारी:नशे में बस स्टैंड की ओर भागा ड्राइवर; पुलिस ने पीछा कर पकड़ा




शाजापुर के टंकी चौराहे पर सोमवार को एक कार ने सड़क किनारे खड़े तीन से चार दोपहिया वाहनों को टक्कर मार दी। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, कार चालक शराब के नशे में था। टक्कर के बाद वह कार लेकर बस स्टैंड की ओर भागा। पुलिस ने पीछा कर राजराजेश्वरी माता मंदिर के सामने पुलिया पर कार रुकवाई। चालक समेत कार में सवार एक अन्य व्यक्ति को पकड़कर कोतवाली थाने ले जाया गया। टक्कर के बाद तेज रफ्तार से भागा चालक कार फोर्ड कंपनी की थी, जिसका (MP13CE0825) है। टक्कर से दोपहिया वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के बाद चालक ने कार रोकने के बजाय तेज रफ्तार से बस स्टैंड की ओर बढ़ा दी। पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। देवास जिले के रहने वाले हैं दोनों कोतवाली थाना प्रभारी नवीन बिलवालिया ने बताया कि कार में सौदान सिंह सोलंकी, पिता मोड़सिंह सोलंकी और बने सिंह, पिता मोरसिंह सवार थे। दोनों देवास जिले के टोंकखुर्द थाना क्षेत्र के ग्राम सोनसर के निवासी हैं। दोनों ग्राम बरवाल से अपने रिश्तेदार के यहां से कार में आ रहे थे। शुरुआती जानकारी के अनुसार, कार सौदान सिंह चला रहा था और वह शराब के नशे में था। उसी ने तीन से चार दोपहिया वाहनों को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त किया। पुलिस के मुताबिक, घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है



publish_date

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *