उज्जैन…12वीं के छात्र को अर्धनग्न कर बेल्ट-डंडों से पीटा:सहपाठी छात्रा को दिया था नंबर, तराना में श्मशान के पास बुलाकर मारा; धाक जमाने वीडियो किया वायरल




सहपाठी छात्रा को मोबाइल नंबर देने पर चार किशोरों ने 12वीं के छात्र को अर्धनग्न कर बेल्ट और डंडों से पीटा। फिर धाक जमाने के लिए मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद पीड़ित छात्र परिजनों के साथ थाने पहुंचा और चार युवकों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराया। पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना उज्जैन जिले की तहसील तराना के ग्राम कनार्दी की है। छात्र के साथ मारपीट 1 नवंबर की रात में हुई है, जिसका वीडियो अब सामने आया है। पीड़ित छात्र गांव के ही एक सरकारी स्कूल में पढ़ता है। उसकी सहपाठी छात्रा ने उससे मोबाइल नंबर मांगा था, छात्र ने दे दिया। इसके बाद छात्रा ने उसके वाट्सऐप पर दो बार मिस्ड कॉल भी किए थे। जिससे चारों युवक नाराज थे। बस में साथ आती है छात्रा पीड़ित ने पुलिस को बताया कि वह बस से गांव से स्कूल आता-जाता है। उसी बस में गांव की एक छात्रा भी आती है। छात्रा ने उससे मोबाइल नंबर मांगा था, जिसके बाद उसने अपना नंबर दे दिया। छात्रा ने उसके वाट्सऐप पर दो बार मिस्ड कॉल भी किए थे। श्मशान के पास लेकर गए और मारा छात्र के मुताबिक वह 1 नवंबर की शाम करीब 7 बजे वह घर के बाहर खड़ा था। तभी तोफिक खान और सोयब शाह वहां पहुंचे और उसे अपने साथ चलने के लिए कहा। वह दोनों के साथ बाइक पर बैठकर चला गया। आरोप है कि दोनों उसे श्मशान के पास ले गए, जहां अल्फेज शाह और वकील खां पहले से मौजूद थे। वहां अल्फेज ने छात्र से पूछा कि उसने छात्रा को मोबाइल नंबर क्यों दिया। इसके बाद चारों ने बेल्ट और डंडों से उसकी पिटाई की। आरोप है कि मारपीट के दौरान छात्र को अर्धनग्न कर दिया गया। उसकी पीठ पर चोट आई। युवकों ने जाते समय धमकी दी कि आगे से किसी को नंबर दिया या घटना के बारे में किसी को बताया तो जान से खत्म कर देंगे। वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला युवकों ने मारपीट का वीडियो बनाया और उसे इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद छात्र अपने पिता के साथ तराना थाने पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं में चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने चारों को राउंडअप किया है।



publish_date

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *