Headlines

दो साल से चोरी की बाइक चला रहा युवक गिरफ्तार:इंदौर में बिना नंबर प्लेट के घूम रहा था; चेसिस नंबर से खुला राज




इंदौर में बुधवार को अरविंदो हॉस्पिटल के सामने चेकिंग के दौरान ट्रैफिक पुलिस ने चोरी की बाइक चला रहे एक युवक को पकड़ा। बिना नंबर प्लेट की यामाहा बाइक लेकर जा रहे युवक ने पुलिसकर्मियों को देखकर भागने की कोशिश की। पुलिस ने उसे पकड़ा और POS मशीन से चेसिस नंबर स्कैन किया। जांच में पता चला कि बाइक जनवरी 2025 में तेजाजी नगर थाना क्षेत्र से चोरी हुई थी। आरोपी की पहचान ललितपुर निवासी सोनू विश्वकर्मा के रूप में हुई है। उसे आगे की कार्रवाई के लिए बाणगंगा पुलिस के सुपुर्द किया गया है। अरविंदो हॉस्पिटल के सामने ड्यूटी कर रहे थे जवान ट्रैफिक व्यवस्था संभालने के लिए एएसआई अवधेश शर्मा, आरक्षक विष्णु भदौरिया और सैनिक अजय बुधवार को अरविंदो हॉस्पिटल के सामने तैनात थे। इसी दौरान उन्होंने बिना नंबर प्लेट की बाइक लेकर जा रहे युवक को रोकने का प्रयास किया। वह बाइक लेकर भागने लगा, जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। चेसिस नंबर से सामने आया बाइक का रजिस्ट्रेशन जवानों ने POS मशीन से बाइक का चेसिस नंबर स्कैन किया। इससे उसका असली रजिस्ट्रेशन नंबर और मालिक का नाम सामने आया। वाहन का रिकॉर्ड खंगालने पर पता चला कि जनवरी 2025 में तेजाजी नगर थाने में इसकी चोरी की FIR दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने फोन पर वाहन मालिक से संपर्क किया तो उसने बाइक चोरी होने की पुष्टि की। कैफे में काम करता है आरोपी सोनू विश्वकर्मा सोनू ने पूछताछ में बताया कि वह शहर के एक कैफे में काम करता है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, उससे पूछताछ के बाद अन्य चोरियों के संबंध में भी जानकारी सामने आ सकती है।



publish_date

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *