भोपाल12 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

भोपाल के अलग-अलग वार्डों से सामने आ रही जनसमस्याओं के समाधान में दैनिक भास्कर एप का ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट लगातार प्रभावी साबित हो रहा है। इस मंच के जरिए नागरिक अपनी समस्याएं सीधे जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों तक पहुंचा रहे हैं।
शिकायत पोस्ट होने के बाद संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधि मामलों पर संज्ञान लेकर कार्रवाई कर रहे हैं, जिससे लोगों को राहत मिल रही है।
(आमजन से जुड़ी जनसमस्याएं और शहर की जमीनी हकीकत पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें…)

पंचवटी कॉलोनी गेट के सामने ब्रिज के नीचे, जोन-20 के नगर निगम कार्यालय के पास गंदगी जमा होने की शिकायत अमन ने दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में काफी गंदगी फैली हुई थी और नगर निगम की ओर से कार्रवाई नहीं होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

शिकायत भास्कर समाधान पर पोस्ट होने के बाद जोन-20 के उपस्वच्छता पर्यवेक्षक सचिन ठाकुर ने मामले पर संज्ञान लिया और सफाई कराकर समस्या का समाधान कराया।
एप से मिल रहा लोगों को समाधान
एमपी नगर: सीवेज लाइन की खुदाई के बाद छोड़ा गया मलबा हटाया

जोन-2 स्थित महाराणा प्रताप नगर के राजहंस भोजनालय रोड पर मीरा कॉम्प्लेक्स सोसायटी के पास पेड़ के नीचे सीवेज लाइन की खुदाई के बाद मलबा छोड़ दिए जाने की शिकायत सुनील तिवारी ने दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि मलबा जमा रहने के कारण लोग वहां कचरा डालने लगे थे, जिससे गंदगी फैल रही थी और बदबू आने लगी थी। शिकायत भास्कर समाधान पर पोस्ट होने के बाद वार्ड-45 की पार्षद शिखा मोनू गोहल ने मामले पर संज्ञान लेकर समस्या का समाधान कराया।
स्ट्रीट लाइट, सीवेज और बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं बरकरार
अयोध्या नगर: एक महीने से बंद स्ट्रीट लाइट, रहवासी परेशान

अयोध्या नगर में ओम साईं किराना स्टोर के पास बिजली के खंभे पर लगी स्ट्रीट लाइट बंद होने की शिकायत मुकेश गुप्ता ने दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि लाइट करीब एक महीने से बंद है। इससे रात के समय क्षेत्र में अंधेरा रहने की समस्या बनी हुई है।
करोंद बायपास: सीवेज चैंबर से ओवरफ्लो, घर के सामने जमा हो रहा गंदा पानी

करोंद बायपास रोड स्थित राजा भोज कॉलोनी, गोंदरमऊ क्षेत्र में सीवेज लाइन चोक होने की शिकायत आदित्य कुशवाह ने दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि पिछले महीने से समस्या बढ़ गई है और आए दिन सीवेज चैंबर से गंदा पानी ओवरफ्लो होकर घर के सामने जमा हो रहा है। इससे बदबू फैल रही है और घर से बाहर निकलने में परेशानी हो रही है।
सईद कॉलोनी: नाली के तीन ढक्कन क्षतिग्रस्त, हादसे का खतरा

करोंद स्थित सईद कॉलोनी के मुख्य गेट के पास नाली के तीन ढक्कन सही तरीके से नहीं लगे होने की शिकायत हसन ने दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि एक ढक्कन खुला हुआ है और अन्य ढक्कन भी ठीक से फिट नहीं हैं। इससे वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी हो रही है तथा दुर्घटना होने का खतरा बना हुआ है।
टीटी नगर: पेयजल पाइपलाइन में लीकेज, रोजाना हजारों लीटर पानी बर्बाद

टीटी नगर स्थित भदभदा रोड पर जवाहर चौक के पास पेयजल पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने की शिकायत नितिन कुमार ने दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि पाइपलाइन में टूट-फूट के कारण रोजाना पानी बह रहा है और हजारों लीटर पेयजल बर्बाद हो रहा है। इससे सड़क पर पानी जमा होने की समस्या भी बनी हुई है।

पब्लिक को आवाज देने का डिजिटल प्लेटफॉर्म
दैनिक भास्कर एप का ‘भास्कर समाधान’ ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी अपने क्षेत्र की सिविक समस्याएं सीधे पोस्ट कर सकते हैं। शिकायत संबंधित विभाग और जिम्मेदारों तक पहुंचती है। समस्या का समाधान होने पर यूजर्स इसकी जानकारी एप पर अपडेट भी कर सकते हैं।


अधिकारी भी बता सकेंगे, क्या कार्रवाई की
इस प्लेटफॉर्म पर संबंधित अधिकारी अपनी कार्रवाई की जानकारी भी साझा कर सकते हैं। अधिकारी मैप पर शिकायत की लोकेशन देखकर मौके पर कार्रवाई कर सकते हैं और समाधान होने पर एप के जरिए शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी दे सकते हैं।

‘भास्कर समाधान’ बदलाव की पहल
‘भास्कर समाधान’ का उद्देश्य शहर की जनसमस्याओं को सीधे जिम्मेदारों तक पहुंचाना है, ताकि आमजन और प्रशासन के बीच बेहतर संवाद हो और समस्याओं के समाधान में तेजी आए।

