अनूपपुर-अमरकंटक के घाटों पर डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया:छठ पूजा में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए, उगते सूर्य को अर्घ्य देकर पर्व का समापन होगा
अनूपपुर जिले में रविवार को छठ पर्व पर नदी और तालाब घाटों पर श्रद्धालुओं ने डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया। अनूपपुर और अमरकंटक के घाटों पर हजारों लोगों ने छठी मैया और भगवान सूर्य की पूजा की। व्रती महिलाओं और पुरुषों ने परिवार के स्वास्थ्य, बच्चों के भविष्य और देश-क्षेत्र की उन्नति की कामना की।…
