![]()
राजगढ़ के खिलचीपुर में शुक्रवार दोपहर भैंस लेकर जा रही पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार 64 वर्षीय राम प्रसाद वर्मा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके 7 वर्षीय पोते वंशराज वर्मा का एक पैर टूट गया। दोनों बाइक से खिलचीपुर स्थित देवस्थान पर दर्शन करने जा रहे थे। हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन छोड़कर भाग गया। हादसा खिलचीपुर थाना क्षेत्र में अभयपुर के पास शेरपुरा जोड़ पर शुक्रवार दोपहर करीब 2:30 बजे हुआ। ओढ़पुर गांव निवासी राम प्रसाद वर्मा अपने पोते वंशराज के साथ बाइक से खिलचीपुर जा रहे थे। इसी दौरान भैंस लेकर जा रही पिकअप ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। अस्पताल में दादा को मृत घोषित किया टक्कर के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस दोनों को खिलचीपुर अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने राम प्रसाद वर्मा को मृत घोषित कर दिया। वंशराज को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया। पुलिस ने पिकअप क्रमांक MP39 G 2827 जब्त कर थाने में खड़ी करवा दी है। मामला दर्ज कर फरार चालक की तलाश की जा रही है।
publish_date
खिलचीपुर में पिकअप की टक्कर से दादा की मौत:7 साल के पोते का पैर टूटा, ड्राइवर वाहन छोड़कर भागा; पिकअप जब्त
