Headlines

धनतेरस पर नो-एंट्री में घुसीं 3 टूरिस्ट बसें पकड़ीं:ग्रैंड होटल तिराहे पर बसों को रोका, नो-एंट्री से खतरे में पड़ सकती थीं कई जानें




धनतेरस पर ग्वालियर में ट्रैफिक व्यवस्था और नो-एंट्री के नियमों को दरकिनार कर तीन टूरिस्ट बसें शहर में दाखिल हो गईं। बसें भीड़ के बीच ग्रैंड होटल तिराहे तक पहुंच गईं। इसकी सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिस सक्रिय हुई और तीनों बसों को रोक लिया। पकड़ी गई बसें ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट वाली हैं। इनमें एक बस दमन और दीव (केंद्र शासित प्रदेश) की और दो राजस्थान की हैं। पुलिस ने तीनों बसों के चालकों पर 5-5 हजार रुपए का जुर्माना लगाया। इस तरह कुल 15 हजार रुपए की चालानी कार्रवाई की गई। साथ ही उन्हें भविष्य में नो-एंट्री के नियमों का उल्लंघन नहीं करने की हिदायत दी गई। बिना सूचना दिए प्रतिबंधित क्षेत्र में पहुंचीं बसें शुक्रवार को धनतेरस के चलते ग्वालियर के बाजारों और सड़कों पर भीड़ थी। यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने भारी और बड़े वाहनों के शहर में प्रवेश पर रोक लगाई थी। इसके बावजूद रात करीब 10:30 बजे तीन वीडियोकोच बसें ग्रैंड होटल तिराहे के पास पहुंच गईं। भीड़ के बीच बसों के आने से यातायात प्रभावित हुआ। वीडियोकोच बसों के शहर में प्रवेश पर प्रतिबंध है। इन्हें शहर के बाहर ही यात्रियों को उतारने और बैठाने की अनुमति है। इसके बावजूद तीनों बसें बिना किसी पूर्व सूचना या अनुमति के प्रतिबंधित क्षेत्र में दाखिल हो गईं। राजस्थान और दमन-दीव की हैं बसें पुलिस ने बसों को रोककर दस्तावेजों और शहर में प्रवेश की अनुमति की जांच की। इस दौरान पता चला कि एक बस दमन और दीव की, जबकि दो बसें राजस्थान में पंजीकृत हैं। चालक शहर में प्रवेश से संबंधित कोई वैध अनुमति पत्र नहीं दिखा सके। तीनों बसों पर 15 हजार रुपए का जुर्माना नो-एंट्री नियमों के उल्लंघन पर ट्रैफिक पुलिस ने तीनों बसों के चालकों पर 5-5 हजार रुपए का जुर्माना लगाया। कुल 15 हजार रुपए की चालानी कार्रवाई के बाद उन्हें सख्त हिदायत दी गई। पुलिस ने स्पष्ट किया कि शहर की यातायात व्यवस्था बाधित करने और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।



publish_date

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *