![]()
भोपाल के अन्नानगर में तीन दिन से बिजली गुल होने से नाराज लोग शुक्रवार शाम को सड़क पर उतर गए। उन्होंने मुख्य सड़क पर जाम लगा दिया। इससे भेल दशहरा मैदान, डीआरएम ऑफिस और आईएसबीटी को जोड़ने वाली सड़कों पर जाम लग गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर व्यवस्था संभाली। लोगों का कहना था कि बकाया राशि का हवाला देकर अफसरों ने इलाके की बिजली काट दी। इससे मुश्किलें बढ़ गई हैं। तीन दिन से अन्नानगर क्षेत्र अंधेरे में है। इस वजह से बच्चे न तो पढ़ाई कर पा रहे और न ही चैन से सो पा रहे हैं। अन्नानगर चौराहे पर चक्काजाम किया
अन्ना नगर चौराहे पर शाम 7 बजे लोगों ने चक्काजाम शुरू कर दिया। साढ़े 8 बजे तक वे सड़क पर डटे रहे। जाम की जानकारी लगते ही पुलिसकर्मी मौके पर पहुंची और जाम खुलवाया। एक किमी लंबी लाइन लगी
चक्काजाम की वजह से तीन तरफ से गाड़ियों की एक किमी से ज्यादा लंबी लाइन लग गईं। खासकर एमपी नगर, होशंगाबाद रोड से रायसेन रोड, अवधपुरी, गोविंदपुरा, जेके रोड, मिनाल, मालीखेड़ी, करोंद, रत्नागिरी, सोनागिरी, आनंद नगर, पटेल नगर, पीपलानी आदि इलाकों में जाने वाले लोग परेशान हुए। पीक ऑवर्स की वजह से यहां वाहनों की संख्या बढ़ गई थी। ऐसे में जाम के कारण दो से ढाई घंटे तक गाड़ियां रेंगती हुई चली।
publish_date
भोपाल के अन्नानगर में सड़क पर लोग, जाम:तीन दिन से बिजली गुल रहने से गुस्साएं; गाड़ियों की कतारें लगी
