![]()
मंडला जिले के ग्राम सालीवाड़ा में दीपावली की रात मोहगांव पुलिस ने एक घर से करीब 15 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त की। पुलिस ने आरोपी चमरू उइके को गिरफ्तार किया। शराब की कीमत करीब 80 हजार रुपए आंकी गई है। पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि सालीवाड़ा निवासी चमरू उइके के घर में अंग्रेजी शराब रखी है। सूचना के आधार पर पुलिस ने घर की तलाशी ली और शराब जब्त की। थाना प्रभारी बोले-FIR दर्ज कर जांच कर रहे हैं मोहगांव थाना प्रभारी राजाराम बडोले ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि शराब कहां से लाई गई थी और इसमें कौन लोग शामिल हैं।
publish_date
मंडला पुलिस ने घर से 15 पेटी शराब जब्त की:दीपावली की रात सालीवाड़ा में कार्रवाई; 80 हजार की शराब के साथ गिरफ्तार
