अनादि तागड़े को इंडिया अंडर-19 बी की कप्तानी:चोट के कारण रजत पाटीदार इंडिया ए से बाहर




इंदौर की तेज गेंदबाज अनादि तागड़े को भारतीय महिला क्रिकेट में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। आगामी टी-20 त्रिकोणीय श्रृंखला के लिए उन्हें इंडिया अंडर-19 बी टीम का कप्तान बनाया गया है। टूर्नामेंट में इंडिया ए और नेपाल की अंडर-19 टीमें भी हिस्सा लेंगी। खास बात यह है कि इस श्रृंखला के लिए चुनी गईं मध्य प्रदेश की अनादि एकमात्र खिलाड़ी हैं। उनके नेतृत्व में टीम बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में खेलेगी।

अनादि को यह जिम्मेदारी हाल ही में बिलासपुर में हुई महिला अंडर-19 टी-20 चैलेंजर ट्रॉफी में उनके शानदार प्रदर्शन के आधार पर मिली है। उन्होंने टूर्नामेंट में 10 ओवर में 41 रन देकर 4 विकेट लिए। फाइनल में दबाव के बीच 4 ओवर में महज 18 रन देकर 3 विकेट झटके। उनकी इकोनॉमी 4.10 रही। गेंदबाजी के साथ उन्होंने बल्लेबाजी में भी 11 रन का योगदान दिया। आगामी आईसीसी अंडर-19 टी-20 वर्ल्ड कप की तैयारी के लिहाज से भी यह जिम्मेदारी अहम मानी जा रही है। 50 ओवर के टूर्नामेंट से हटे पाटीदार, टी-20 पर फोकस वहीं, सीनियर बल्लेबाज रजत पाटीदार चोट के कारण इंडिया ए टीम से हट गए हैं। उन्हें आगामी 50 ओवर के टूर्नामेंट के लिए टीम का उपकप्तान बनाया गया था, लेकिन फिटनेस संबंधी समस्याओं के चलते उन्होंने बीसीसीआई से नाम वापस लेने का अनुरोध किया था। बोर्ड ने उनका अनुरोध स्वीकार कर लिया है। पाटीदार ने बोर्ड को बताया कि वे फिलहाल 50 ओवर के लंबे फॉर्मेट के लिए पूरी तरह फिट नहीं हैं। लंबे समय तक मैदान पर रहने से चोट बढ़ने का खतरा था। अब पाटीदार का पूरा फोकस टी-20 फॉर्मेट पर रहेगा। वे 14 नवंबर से शुरू हो रही सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मध्य प्रदेश की सीनियर टीम की कप्तानी करेंगे। इस टूर्नामेंट में मध्य प्रदेश के सभी मैच पंजाब में खेले जाएंगे।



publish_date

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *