![]()
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार को गोवर्धन पूजा के लिए उज्जैन के जूना सोमवारिया स्थित ऐतिहासिक तिलकेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने मंदिर परिसर की गौशाला में करीब एक घंटे तक गोवर्धन पूजन किया। इस दौरान गायों को चारा और गुड़ खिलाया तथा अन्नकूट का भोग लगाया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने मंदिर के गर्भगृह में करीब 10 मिनट तक भगवान तिलकेश्वर महादेव की पूजा-अर्चना और अभिषेक किया। उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। साधु-संत और जनप्रतिनिधि भी रहे मौजूद पूजन के दौरान विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, सिंहस्थ मेला प्राधिकरण के अध्यक्ष जगदीश अग्रवाल, राज्यसभा सांसद बाल योगी उमेशनाथ सहित कई साधु-संत और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि गोवर्धन पूजा का दिन गौमाता के विशेष पूजन का दिन है। उन्होंने प्रदेशवासियों को दीपावली और गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं भी दीं। सैकड़ों साल पुराना है तिलकेश्वर महादेव मंदिर मुख्यमंत्री ने तिलकेश्वर महादेव मंदिर के आध्यात्मिक महत्व का उल्लेख करते हुए कहा कि यह मंदिर सैकड़ों साल पुराना है। उन्होंने भगवान तिलकेश्वर महादेव से प्रदेशवासियों पर कृपा बनाए रखने की प्रार्थना की। शाम को फिर उज्जैन आएंगे मुख्यमंत्री निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक, मुख्यमंत्री सोमवार शाम करीब 5 बजे फिर उज्जैन पहुंचेंगे। मंगलवार को भी वे शहर में स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इस दौरान पशुपालन विकास योजना के अंतर्गत गोपालकृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना से जुड़े कार्यक्रम में भी उनकी सहभागिता प्रस्तावित है।
publish_date
गोवर्धन पूजा पर तिलकेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे CM मोहन यादव:गायों को खिलाया अन्नकूट और गुड़, गर्भगृह में 10 मिनट तक की पूजा-अर्चना
