Headlines

विदिशा में दीपों और रंगीन रोशनी से जगमगाए घर-दुकानें:लक्ष्मी-गणेश पूजन के बाद देर रात तक आतिशबाजी, बाजारों में रही रौनक




विदिशा में दीपावली पर घरों, दुकानों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों को दीपों और रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया। शाम को लोगों ने परिवार के साथ शुभ मुहूर्त में मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की। देर रात तक पटाखे गूंजते रहे। लोगों ने त्योहार की तैयारी कई दिन पहले से शुरू कर दी थी। घरों की सफाई के बाद मुख्य द्वारों को तोरण, बंदनवार, झालरों और दीपों से सजाया गया। लोगों ने पूजा में सुख-समृद्धि की कामना की। व्यापारिक प्रतिष्ठानों में भी लक्ष्मी पूजन हुआ। दीपावली पर शहर के बाजारों में दिनभर खरीदारी के लिए भीड़ रही। लोगों ने पूजा सामग्री, मिठाई, सजावटी सामान और जरूरत की दूसरी चीजें खरीदीं। देर शाम तक बाजारों में रौनक बनी रही। आसमान रंगीन रोशनी से चमकता रहा
शाम होते ही शहर में आतिशबाजी शुरू हो गई। बच्चों ने फुलझड़ियां, तारे और दूसरे पटाखे जलाए। रात में शहर के अलग-अलग इलाकों में पटाखों की आवाजें सुनाई दीं। देर रात तक आसमान रंगीन रोशनी से चमकता रहा। लोगों ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं और परिवार के साथ खुशियां बांटीं।



publish_date

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *