![]()
भोपाल में खाद्य विभाग के सहायक आपूर्ति अधिकारी अशोक कुमार सत्यार्थी को निर्वाचन शाखा में अटैच कर दिया गया। इन्हीं ने एक गैस एजेंसी के 68 सिलेंडर जब्त किए थे, जो अवैध रूप से सप्लाई किए जा रहे थे। जांच का जिम्मा एडीएम प्रकाश नायक को सौंपा गया है। जिन्होंने खुद सिलेंडर और वाहन एजेंसी को लौटाने का आदेश दिया था। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने 12 नवंबर को यह आदेश जारी किए। सीहोर की अहमदपुर इंडेन ग्रामीण गैस एजेंसी के संचालक राजकुमार पवारी की शिकायत के बाद सत्यार्थी को हटाया गया है। एडीएम नायक और फूड कं कट्रोलर चंद्रभानसिंह जादौन करेंगे। तीन महीने के अंदर जांच रिपोर्ट कलेक्टर को सौंपी जाएगी। तब तक के लिए सत्यार्थी निर्वाचन शाखा में अटैच रहेंगे। कलेक्टर के आदेश में कहा गया है कि निर्वाचन शाखा में आमद देने के बाद ही अगले महीने का वेतन जारी किया जाएगा। 68 सिलेंडर जब्त किए थे कुछ दिन पहले सहायक आपूर्ति अधिकारी सत्यार्थी ने परवलिया सड़क क्षेत्र में कार्रवाई की थी। इस दौरान एक गाड़ी से 61 घरेलू और सात व्यावसायिक सिलेंडर जब्त किए गए थे। इस मामले में गांधीनगर पुलिस भी कार्रवाई कर रही। इसी बीच संचालक ने कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए शिकायत कर दी। दूसरी ओर, एडीएम नायक ने वाजिब कारण मिलने के बाद गाड़ी और सिलेंडर वापसी सुपुर्दगी में देने के आदेश दे दिए। अफसर ने कहा-उन्होंने सही कार्रवाई की इस मामले में चर्चा में सत्यार्थी ने कहा कि कार्रवाई के दौरान वाहन के दस्तावेज नहीं थे। वहीं, संचालक पर पहले से गैस सिलेंडर चोरी के मामले चल रहे थे। कलेक्टर कोर्ट में भी मामला है। मैंने कार्रवाई सही की है।
publish_date
जिसने अवैध सप्लाई के सिलेंडर पकड़े, उसे हटाया:भोपाल में सहायक आपूर्ति अधिकारी को निर्वाचन शाखा में अटैच किया; एडीएम करेंगे जांच
