Headlines

डीजल की केन पर चिंगारी गिरने से लगी आग:2 लोग झुलसे, मकान में रखा सामान और पिकअप जली; ग्रामीणों ने मिलकर पाया काबू




गुना में रविवार सुबह डीजल से भरी केन पर बिजली की चिंगारी गिरने से मकान में आग लग गई। आग तेजी से फैली और घर में रखा सामान जलने लगा। इस दौरान पप्पू धाकड़ के बेटे अनिल और एक पड़ोसी गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों को इलाज के लिए राजस्थान के कोटा भेजा गया है। घटना बमोरी ब्लॉक के कुम्हारी गांव की है। पप्पू धाकड़ के मकान में जमीन पर डीजल से भरी केन रखी थी। इसी दौरान बिजली के करंट से निकली चिंगारी केन पर गिर गई। इससे आग भड़क उठी और घर में फैल गई। आग की चपेट में आने से वहां खड़ी पिकअप और मकान में रखे मक्का के भुट्टे सहित अन्य सामान जल गया। पास में अनिल धाकड़ की कार भी खड़ी थी। ग्रामीणों ने समय रहते कार को वहां से हटा लिया। इससे वह जलने से बच गई। ग्रामीणों ने मिलकर बुझाई आग आग लगने के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने एकजुट होकर आग बुझाने की कोशिश की। काफी देर बाद आग पर काबू पाया जा सका। सूचना मिलने पर फतेहगढ़ थाना प्रभारी अभिषेक तिवारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया। आग में दो लोग गंभीर रूप से झुलस गए। वाहन सहित घर का सामान जल गया।



publish_date

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *