Headlines

डिंडौरी में सफाईकर्मियों के घर पहुंचीं कलेक्टर:बच्चों को मिठाई-पटाखे बांटे, पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित किया; परिवारों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं




डिंडौरी में दीपावली के त्योहार पर कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने अनूठी पहल करते हुए सफाईकर्मियों के परिवारों के बीच पहुंचकर खुशियां साझा कीं। रविवार को वे नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 11 में सफाईकर्मियों के घर पहुंचीं। यहां परिवारजनों से मुलाकात कर उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दीं। कलेक्टर ने बच्चों को मिठाई और पटाखे वितरित किए। बच्चों को पढ़ाई के लिए किया प्रोत्साहित इस दौरान कलेक्टर ने सफाईकर्मियों के बच्चों से आत्मीय बातचीत की और उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की। कलेक्टर ने परिवारों के साथ समय बिताकर उनकी दीपावली की खुशियों में सहभागिता की। सफाईकर्मियों के योगदान को बताया महत्वपूर्ण कलेक्टर ने कहा कि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में सफाईकर्मियों की अहम भूमिका है। वे त्योहारों के दौरान भी अपनी जिम्मेदारियां निभाते हैं। ऐसे में उनके बीच पहुंचकर दीपावली मनाना उनके योगदान के प्रति सम्मान का संदेश है। इस पहल से सफाईकर्मियों के परिवारों में उत्साह देखने को मिला। इस दौरान एसडीएम डिंडौरी रामबाबू देवांगन सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।



publish_date

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *