![]()
आगर मालवा। बोहरा समाज के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब मंगलवार को पहली बार आगर पहुंचे। उनके आगमन को लेकर समाजजनों में खासा उत्साह देखने को मिला। धर्मगुरु साहब के दर्शन और स्वागत के लिए बड़ी संख्या में समाजजन उमड़ पड़े। नगर में जगह-जगह स्वागत और अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष नीलेश पटेल ने धर्मगुरु साहब का अभिनंदन किया और शहर की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली के लिए मंगलकामनाएं कीं। वहीं सैयदना साहब ने नगर पालिका अध्यक्ष को आशीर्वाद स्वरूप उपहार भेंट किया। कई वर्षों के लंबे इंतजार के बाद धर्मगुरु साहब के आगमन से बोहरा समाज में उत्सव जैसा माहौल रहा। स्वागत की तैयारियों के तहत समाजजनों ने अपने घरों और प्रतिष्ठानों को आकर्षक रोशनी एवं सजावट से सजाया। पूरे नगर में धार्मिक उत्साह और उल्लास दिखाई दिया। धर्मगुरु साहब की एक झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। उनका यह आगमन बोहरा समाज के लिए यादगार बन गया।
publish_date
बोहरा समाज के धर्मगुरु पहली बार आगर आए:दर्शन के लिए जुटे समाज के लोग, घरों और प्रतिष्ठानों को रोशनी से सजाया
