![]()
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंडला के एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय को राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट विद्यालय का सम्मान दिया। देश के 500 से अधिक एकलव्य विद्यालयों में से मंडला के विद्यालय का चयन किया गया। मध्यप्रदेश जनजातीय कार्य विभाग को भी उत्कृष्ट काम के लिए राष्ट्रीय सम्मान मिला। राष्ट्रपति भवन में सौंपे गए पुरस्कार राष्ट्रपति भवन में हुए समारोह में मध्यप्रदेश की ओर से जनजातीय कार्य विभाग के प्रमुख सचिव गुलशन बामरा ने पुरस्कार लिया। मंडला की ओर से कलेक्टर और विद्यालय के अध्यक्ष राहुल नामदेव धोटे तथा प्राचार्य रीना ने सम्मान ग्रहण किया। पढ़ाई से लेकर खेल और कला तक का प्रदर्शन बना आधार विद्यालय का चयन शैक्षणिक परिणाम, प्रतियोगी परीक्षाओं में विद्यार्थियों की भागीदारी और उनमें चयन के साथ खेल, कला और सांस्कृतिक गतिविधियों में प्रदर्शन के आधार पर हुआ। पिछले दो से तीन वर्षों के परीक्षा परिणामों में भी सुधार दर्ज किया गया। विद्यालय के भवन और संस्थागत व्यवस्थाओं का भी मूल्यांकन किया गया। प्राचार्य रीना ने इस उपलब्धि का श्रेय शिक्षकों, पूरे स्टाफ और विद्यार्थियों के सामूहिक प्रयासों को दिया। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर जनजातीय गौरव पखवाड़े के तहत यह सम्मान दिया गया।
publish_date
मंडला के एकलव्य विद्यालय को राष्ट्रीय सम्मान मिला:देश के 500 से अधिक विद्यालयों में चयन; राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिया पुरस्कार
