Headlines

रतलाम का कॉन्स्टेबल मंदसौर में कुएं में गिरा, मौत:सरकारी काम से गए थे; मां-पत्नी से झगड़ा कर जाने की बात सामने आई




मंदसौर के दलौदा में शुक्रवार रात कुएं में गिरने से रतलाम जिले के पिपलौदा थाने में पदस्थ आरक्षक कमलसिंह चौहान (40) की मौत हो गई। प्राथमिक तौर पर जानकारी है कि शाम को घर पर मां और पत्नी से विवाद के बाद वह बाहर निकले थे। बताया जा रहा है कि उन्होंने एक पड़ोसी से मां को यह संदेश देने के लिए कहा था कि वे कुएं में गिर रहे हैं। जिस कुएं में उनका शव मिला, वह भी उन्हीं का बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शासकीय काम से मंदसौर गए थे
आरक्षक मूल रूप से दलौदा के सगरा गांव के रहने वाले थे। पिपलौदा थाना प्रभारी रणजीत सिंगार के मुताबिक, कमलसिंह शुक्रवार सुबह शासकीय कार्य से मंदसौर गए थे। शाम को वे घर पर ही रुके थे। रात करीब 7 से 8 बजे के बीच उनके कुएं में गिरने की जानकारी मिली। बाइक और चप्पल कुएं के बाहर मिलीं
शुरुआत में जानकारी सामने आई थी कि आरक्षक शराब के नशे में बाइक समेत कुएं में गिर गए। हालांकि, थाना प्रभारी ने बताया कि उनकी बाइक और चप्पल कुएं के बाहर मिली हैं। सूचना पर दलौदा पुलिस मौके पर पहुंची। रात में आरक्षक के रिश्तेदारों और ग्रामीणों ने कुएं से उनका शव बाहर निकाला। घर में मां और पत्नी, बच्चे नहीं
कमलसिंह के परिवार में मां और पत्नी हैं। उनके बच्चे नहीं थे। एक भतीजी को गोद रखे जाने की जानकारी भी सामने आई है। उनके पिता नारायणसिंह चौहान का निधन हो चुका है। शनिवार सुबह मंदसौर में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। पिपलौदा थाना प्रभारी रणजीत सिंगार ने बताया कि मामले की जांच के लिए थाने से भी आरक्षकों को भेजा गया है। दलौदा पुलिस घटनाक्रम की जांच कर रही है।



publish_date

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *