![]()
सतना जिले के सिंहपुर थाना क्षेत्र में नाबालिग को वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई बार दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पीड़िता के मुताबिक, आरोपी पिछले 4-5 महीने से उसे धमकाकर शोषण कर रहा था। शिकायत मिलने के 24 घंटे के भीतर पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया और उसका मोबाइल भी जब्त किया। वीडियो वायरल करने की देता था धमकी पुलिस के मुताबिक, 13 नवंबर को पीड़िता ने सिंहपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि पप्पू कुशवाहा वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उस पर दबाव बनाता था। इसी धमकी के चलते वह पिछले 4-5 महीने से उसका शोषण कर रहा था। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 324/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 65(1) और पॉक्सो एक्ट की धारा 5(एल)/6 में केस दर्ज कर जांच शुरू की। मुखबिर की सूचना पर पकड़ा गया आरोपी थाना प्रभारी सिंहपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम बनाई गई। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने दबिश देकर पप्पू कुशवाहा (27), पिता रत्तू कुशवाहा, निवासी ग्राम बंडी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना से जुड़े सबूत जुटाने के लिए उसका मोबाइल फोन भी जब्त किया। शनिवार को मेडिकल जांच के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से जेल वारंट जारी होने के बाद उसे उपजेल नागौद भेज दिया गया।
publish_date
वीडियो वायरल करने की धमकी देकर नाबालिग से दुष्कर्म:सतना में आरोपी गिरफ्तार; शिकायत के 24 घंटे के भीतर पुलिस ने पकड़ा, मोबाइल जब्त
