![]()
शाजापुर जिले में आवारा गायों को बोलेरो पिकअप में ले जाने की कोशिश कर रहे तीन आरोपियों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। चौथा आरोपी गजेंद्र सिंह राजपूत मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों को देखकर आरोपियों ने दो गायों की रस्सियां काट दीं और वे भाग गईं। फरियादी गौरक्षक मुकेश बंजारा ने पुलिस को बताया कि वह साथी राकेश बंजारा के साथ गांव कांजा के बल्ड़े पर गया था। वहां सफेद बोलेरो पिकअप (MP41GA3745) पहुंची। उसमें चार गायों को भरा जा रहा था। गायों को रस्सियों से बांधा गया था और एक गाय को नीचे दबाकर वाहन में चढ़ाने की कोशिश की जा रही थी। मुकेश और राकेश ने आरोपियों को रोकने की कोशिश की। उन्होंने गांव के विक्रम बंजारा, पप्पू बंजारा और सुनील बंजारा को फोन कर मौके पर बुलाया। ग्रामीणों के पहुंचने पर आरोपियों ने दो गायों की रस्सियां काट दीं। इसी दौरान गजेंद्र सिंह राजपूत भाग गया। बोलेरो पिकअप जब्त पकड़े गए आरोपियों ने अपने नाम राहुल गुर्जर, पिता राजाराम गुर्जर, निवासी बक्सुखेड़ी; अनोप गुर्जर, पिता रामसिंह गुर्जर, निवासी एनावद, थाना सोनकच्छ, जिला देवास; और रविंद्र राजपूत, पिता भंवरसिंह राजपूत, निवासी एनावद, थाना सोनकच्छ, जिला देवास बताए। फरार आरोपी गजेंद्र राजपूत, पिता रतनसिंह राजपूत, निवासी कांजा, शाजापुर है। ग्रामीण और गौरक्षक तीनों आरोपियों, बोलेरो पिकअप और गायों को लेकर थाने पहुंचे। सूचना पर डायल 112 भी मौके पर पहुंची थी। कोतवाली पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
publish_date
शाजापुर में गोवंश ले जा रहे तीन आरोपी पकड़े गए:वाहन सहित तीन आरोपियों को ग्रामीणों ने पकड़ा, एक चकमा देकर भागा
