Headlines

सलकनपुर मार्ग पर हादसा, दो ऑटो भिड़े, 15 श्रद्धालु घायल:पांच सीटर ऑटो में बैठी थीं 15 सवारियां; एक दिन पहले हादसे में महिला की मौत हुई थी




सलकनपुर दर्शन मार्ग पर लगातार हो रहे हादसों के बीच बुधवार को ग्राम बायां के पास दो ऑटो की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में 15 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को रेहटी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनका इलाज किया। इनमें से चार गंभीर घायलों को जिला अस्पताल नर्मदापुरम रेफर किया गया, जबकि बाकी को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। जानकारी के मुताबिक, हादसे के समय एक ऑटो श्रद्धालुओं को सलकनपुर में दर्शन कराने के बाद वापस ला रहा था, जबकि दूसरा श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए ले जा रहा था। इसी दौरान ग्राम बायां के पास दोनों ऑटो की सीधी टक्कर हो गई। एक पांच सीटर ऑटो में 15 सवारियां बैठी थीं। इससे दर्शन मार्ग पर चलने वाले ऑटो में ओवरलोडिंग का मुद्दा भी सामने आया है। एक दिन पहले हादसे में गई थी महिला की जान इससे एक दिन पहले बुधनी हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली और डंपर की टक्कर हुई थी। उस हादसे में एक महिला की मौत हो गई थी, जबकि 24 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। लगातार दो दिन हुए हादसों ने सलकनपुर दर्शन मार्ग पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर ध्यान खींचा है। रेहटी स्वास्थ्य केंद्र में घायलों का तत्काल इलाज किया गया। इस दौरान डॉ. अश्विनी दायमा, डॉ. वंदना यादव, डॉ. श्रुति दुबे, डॉ. रामनाथ धुसिया और डॉ. हेमंत साहू सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मचारी मौजूद रहे।



publish_date

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *