Bhopal Events Today | Tribal Art Exhibition & Traffic Diversion Alerts


आपको हम बता रहे हैं, भोपाल शहर में आज कहां-क्या हो रहा है। यहां हर वो जानकारी होगी, जो आपके काम आएगी। संगीत-संस्कृति, आर्ट, ड्रामा के इवेंट से लेकर मौसम, सिटी ट्रैफिक, बिजली-पानी की सप्लाई से जुड़ा हर अपडेट मिलेगा।

.

सुविधा, जो सीधे आपसे जुड़ी हैं

ITI तिराहे से पिपलानी पेट्रोल पंप तक बदला ट्रैफिक

भोपाल मेट्रो रेल परियोजना के निर्माण कार्य के चलते आईटीआई तिराहे से पिपलानी पेट्रोल पंप तिराहे तक यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। ट्रैफिक पुलिस ने 17 नवंबर 2026 तक डायवर्जन प्लान लागू किया है। पढ़ें पूरी खबर

जुमेराती-चौक बाजार में चार पहिया और लोडिंग वाहनों की एंट्री बंद
दिवाली पर बाजारों में खरीदारी के लिए उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए नगरीय यातायात पुलिस ने शहर के प्रमुख बाजारों के लिए ट्रैफिक और पार्किंग प्लान जारी किया है। 4 से 9 नवंबर तक जुमेराती, चौक बाजार, न्यू मार्केट, 10 नंबर मार्केट, एमपी नगर और बैरागढ़ में विशेष यातायात व्यवस्था लागू रहेगी।पढ़ें पूरी खबर

आर्ट/कल्चर/एग्जीबिशन/ सभा

एग्जीबिशन

मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय में गोण्ड जनजाति की दीपिका धुर्वे के चित्रों की प्रदर्शनी आयोजित की गई है । गोंड जनजाति की युवा चित्रकार दीपिका धुर्वे का जन्म मध्यप्रदेश के जनजातीय बहुल डिण्डोरी जिले के पाटनगढ़ में हुआ। जंगलों और पहाड़ों से घिरे प्राकृतिक वातावरण में आपका बचपन बीता।
दीपोत्सव
मध्य प्रदेश हस्तशिल्प एवं हथकरघा विकास निगम की ओर से इन दिनों गौहर महल में दीपोत्सव मेला शुरू किया गया है। यहां मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों से आए 55 कारीगर शामिल हुए हैं, यहां कई तरह के होम डेकोरेटिव आइटम्स खरीदे जा सकते हैं।

कैंपस/जॉब

एमपी बोर्ड की 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 के डमी प्रवेश पत्र जारी

माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश, भोपाल ने हाईस्कूल और हायर सेकंडरी परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के डमी प्रवेश पत्र ऑनलाइन जारी कर दिए हैं। कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थी अपने प्रवेश पत्र में दर्ज जानकारियों की जांच कर सकेंगे। मंडल ने संस्था प्राचार्यों को डमी प्रवेश पत्रों का सूक्ष्म परीक्षण करने के निर्देश दिए हैं, ताकि परीक्षा से पहले किसी भी तरह की त्रुटि को सुधारा जा सके। मंडल के अनुसार ऑनलाइन घोषणा पत्र जमा करने की अवधि 26 अक्टूबर से 31 दिसंबर 2026 तक निर्धारित की गई है। घोषणा पत्र ऑनलाइन प्रस्तुत करने के बाद ही विद्यार्थी अपने मूल प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। ऐसे में विद्यार्थियों को सलाह दी गई है कि वे डमी प्रवेश पत्र में दर्ज सभी जानकारियों का समय रहते मिलान कर लें, ताकि बाद में किसी तरह की परेशानी न हो।
कैट
आईआईएम इंदौर कैट 2026 का एडमिट कार्ड 4 नवंबर को जारी करेगा। रजिस्टर्ड उम्मीदवार इसे iimcat.ac.in से यूजर आईडी और पासवर्ड के जरिए डाउनलोड कर सकेंगे। कैट की परीक्षा 29 नवंबर को तीन शिफ्ट में होगी।

पहली शिफ्ट सुबह 8:30 से 10:30 बजे, दूसरी दोपहर 12:30 से 2:30 बजे और तीसरी शाम 4:30 से 6:30 बजे तक होगी। परीक्षा दो घंटे की होगी।

योग, मेडिटेशन व फ्री कोचिंग शुरू
अयोध्या नगर के बौद्ध विहार में विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क कोचिंग सेंटर के साथ योगाभ्यास और मेडिटेशन की शुरुआत की गई है। केंद्र में कक्षा 1 से 12वीं तक के 15 बच्चों का प्रवेश हो चुका है और प्रवेश प्रक्रिया जारी है।

बायोटेक आइडिया

बायोटेक्नोलॉजी के क्षेत्र में नया आइडिया रखने वाले छात्रों, वैज्ञानिकों और स्टार्टअप के लिए 50 लाख रुपए तक की आर्थिक मदद पाने का मौका है। स्वास्थ्य, मेडिकल डिवाइस, बीमारी की जांच, दवा, कृषि, औद्योगिक बायोटेक्नोलॉजी, कचरे से उपयोगी उत्पाद और स्वच्छ ऊर्जा से जुड़े प्रोजेक्ट आवेदन कर सकते हैं।

पात्र आवेदकों को बिराक की वेबसाइट www.birac.nic.in पर BIG यूजर के रूप में रजिस्ट्रेशन कर ऑनलाइन प्रस्ताव जमा करना होगा। योजना में आमतौर पर जनवरी और जुलाई में आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं। अगली आवेदन प्रक्रिया और अंतिम तारीख की जानकारी वेबसाइट पर जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन से देखनी होगी।

काम की जरूरी लिंक्स…

आधार अपडेशन- नया/ नि:शुल्क/ बायो मैट्रिक अपडेट- 100 रुपए, डेमोग्राफिक अपडेट- 50 रुपए, इन सेंटरों में आधार अपडेशन/ जेनरेशन की सुविधा। सेंटर्स की पूरी लिस्ट के लिए क्लिक करें।

हेल्थ सर्विसेज : एम्स/जेपी, खुशीलाल

ऑटो गैस/ इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन, सीएनजी स्टेशन

पुलिस थाने और कॉन्टैक्ट नंबर

इमरजेंसी कॉन्टैक्ट नंबर

सीएनजी पंप स्टेशन



publish_date

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *