![]()
सीधी जिले के रामपुर नैकिन जनपद पंचायत के शिकारगंज गांव में खेतों के बीच एक मगरमच्छ देखा गया है। यह मगरमच्छ सोन नदी से करीब तीन किलोमीटर दूर खेतों में पहुंचा है। ग्रामीणों को अब खेतों तक जाने में परेशानी हो रही है। गांववालों का कहना है कि मगरमच्छ खेतों की मेड़ों के पास छिपा रहता है और छोटे जानवरों को शिकार बना रहा है। गांव के शैलेंद्र सिंह ने बताया कि मगरमच्छ अब तक दो बकरी के बच्चों को अपना शिकार बना चुका है। ग्रामीणों ने वन विभाग को इसकी जानकारी दी है। संजय टाइगर रिजर्व क्षेत्र के डीएफओ राजेश कन्ना टी ने बताया कि उन्हें मगरमच्छ की सूचना मिली है। क्षेत्रीय कर्मचारियों को इसे पकड़ने के लिए कहा गया है। उन्होंने लोगों से मगरमच्छ वाले इलाके से दूर रहने की अपील की है।
publish_date
सोन नदी से 3 किमी दूर खेत में मगरमच्छ पहुंचा:एक महीने से रेस्क्यू का इंतजार, दो बकरी के मेमनों का कर चुका शिकार
