ग्वालियर में वकील पर फायरिंग के 3 आरोपी पकड़ाए:10 लाख रुपए के लेन-देन के विवाद में चली थीं गोलियां, CCTV से मिला आरोपियों का सुराग




​ग्वालियर शहर के व्यस्ततम जनकगंज थाना क्षेत्र की नई सड़क पर शनिवार शाम अधिवक्ता दीपांकर मिश्रा पर जानलेवा फायरिंग करने वाले मुख्य आरोपी और उसके दो साथियों को पुलिस ने रविवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों की पहचान घटना स्थल के CCTV फुटेज के आधार पर हुई थी, जिसमें तीन आरोपी बाइक पर भागते नजर आए थे। 10 लाख के लेन-देन का विवाद बना वजह जनकगंज थाना प्रभारी प्रवीण शर्मा के अनुसार, शुरुआती जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपी जीतू भाटी मूल रूप से भिंड का रहने वाला है। उसका अधिवक्ता दीपांकर मिश्रा से 10 लाख रुपए के लेनदेन को लेकर पुराना विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते आरोपी ने इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और CCTV की मदद से मुख्य आरोपी जीतू भाटी के साथ उसके दो अन्य साथी अभिषेक खटीक (निवासी गेंडे वाली सड़क) और विशाल उर्फ भंडारी (निवासी ढोली बुआ का पुल की पहचान की थी। ​शनिवार शाम मचा था हड़कंप बता दें कि शनिवार शाम करीब 4:15 बजे अधिवक्ता दीपांकर मिश्रा अपने किसी निजी काम से नई सड़क पर पहुंचे थे। उनके जूनियर ने कार पार्क की थी और वे मीडियाकर्मी से फोन पर बात कर रहे थे, तभी अचानक पटाखे जैसी आवाज गूंजी। मुड़कर देखने पर उन्हें जीतू भाटी अपने साथियों के साथ दिखा, जिसने उन पर ताबड़तोड़ करीब पांच राउंड गोलियां चला दीं। एक गोली कार पर लगी जबकि अन्य गोलियां गली के अंदर दागी गईं। घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी। ​हथियार और बाइक बरामद, पूछताछ जारी वारदात की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत टीमें गठित कर संभावित ठिकानों पर दबिश दी। रविवार देर रात पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त हथियार और बाइक भी बरामद कर ली है। फिलहाल, पुलिस पकड़े गए बदमाशों से गहन पूछताछ कर रही है ताकि इस मामले में अन्य किसी संलिप्तता या साजिश का भी पर्दाफाश किया जा सके।



publish_date

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *