![]()
डबरा में नवग्रह मंदिर से दर्शन कर लौट रहा परिवार रविवार रात सड़क हादसे का शिकार हो गया। पिछोर थाना क्षेत्र में सामने से आई तेज रफ्तार वरना कार ने उनकी i20 कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार छह लोग घायल हो गए। इनमें तीन की हालत गंभीर है। परिवार ग्वालियर के सिकंदर कंपू का रहने वाला है। संजय पाठक के साथ किरण पाठक, अनुज पाठक, सृष्टि पाठक, रानी मुद्गल और सुरेश मुद्गल कार में सवार थे। सभी डबरा के नवग्रह मंदिर से दर्शन कर पिछोर थाना क्षेत्र के धई करई गांव में अपने रिश्तेदार संतोष मुद्गल के घर जा रहे थे। तीन की हालत गंभीर, ग्वालियर रेफर कटारे बाबा मंदिर के सामने वरना कार (MP 07 SB 1000) ने उनकी i20 कार को टक्कर मार दी। पुलिस के मुताबिक, वरना कार तेज रफ्तार में थी। सूचना मिलने पर पिछोर थाना प्रभारी शिवम सिंह राजावत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घायलों को एंबुलेंस से डबरा के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। देखिए दो तस्वीरें… तीन की हालत गंभीर डबरा शहर थाना प्रभारी संजय शर्मा भी पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे और इलाज की व्यवस्था करवाई। डॉक्टरों ने किरण पाठक, अनुज पाठक और सुरेश मुद्गल की हालत गंभीर बताई। तीनों को ग्वालियर रेफर किया गया। बाकी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद एंबुलेंस से ग्वालियर भेजा गया। पुलिस ने टक्कर मारने वाली वरना कार जब्त कर ली है। चालक की तलाश की जा रही है। पिछोर थाना प्रभारी शिवम सिंह राजावत ने बताया कि पिछोर रोड पर दो कारों की भिड़ंत हुई थी। एक कार में सवार करीब छह लोग घायल हुए हैं। सभी को प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर भेजा गया है।
publish_date
डबरा में कारों की टक्कर, छह घायल:कटारे बाबा मंदिर के सामने हुआ हादसा, तीन गंभीर; सभी ग्वालियर रैफर
