दुर्गा प्रतिमा विसर्जन चल समारोह:‘मां’ की 8 लाख की ट्रेन, 9 डिब्बों में 9 स्वरूप…




दुर्गा प्रतिमा विसर्जन चल समारोह में बुधवार रात 200 से अधिक प्रतिमाएं और झांकियां शामिल हुईं। सबसे ज्यादा आकर्षण विदिशा से आई 8 लाख रुपए की लागत से बनी मां की ट्रेन रही। इसके 9 डिब्बों में माता के नौ स्वरूप विराजमान थे। भगवान शिव ट्रेन के चालक और गणेश जी गार्ड बने थे। विद्युत सज्जा और पौराणिक प्रसंगों पर आधारित झांकियों के बीच श्रद्धालुओं ने मां के जयकारे लगाए। समारोह सेंट्रल लाइब्रेरी से शुरू होकर कमलापति घाट पहुंचा।



publish_date

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *