बहू ने प्रेमी के साथ मिलकर की सास की हत्या:प्रेम संबंध का विरोध किया तो सिर में मारा लकड़ी का खूंटा; दोनों गिरफ्तार




निवाड़ी जिले के देवराखेरा में 70 वर्षीय सुमंत्रा कुशवाहा की हत्या के मामले में पुलिस ने उनकी बहू अंगूरी कुशवाहा और उसके कथित प्रेमी कप्तान सिंह बुंदेला को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों ने प्रेम संबंध का विरोध करने पर सुमंत्रा की हत्या की साजिश रची थी। महिला के सिर पर लकड़ी के खूंटे से कई वार किए गए थे। कमरे में खटिया के पास मिला था शव एसडीओपी निवाड़ी केके पांडे ने बताया कि 14 नवंबर 2026 को कलौथरा निवासी देशराज कुशवाहा ने पुलिस को सूचना दी थी। उन्होंने बताया कि उनकी समधन सुमंत्रा कुशवाहा का शव देवराखेरा स्थित घर के कमरे में खटिया के पास जमीन पर पड़ा है। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और घटनास्थल से मिले सबूतों के आधार पर सिर पर डंडे से वार कर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई। इसके बाद 16 नवंबर को अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया। तीन साल पहले शुरू हुआ था प्रेम संबंध पुलिस पूछताछ के मुताबिक, करीब तीन साल पहले कैलाश कुशवाहा और उसकी पत्नी अंगूरी ने कप्तान सिंह बुंदेला की जमीन बटाई पर ली थी। इसी दौरान अंगूरी और कप्तान सिंह के बीच प्रेम संबंध हो गए। पुलिस का कहना है कि सुमंत्रा इस रिश्ते का विरोध करती थीं। वह इसकी जानकारी परिवार और गांव के लोगों को भी देने लगी थीं। पुलिस के मुताबिक, इसी विरोध और बदनामी के डर से दोनों ने सुमंत्रा को रास्ते से हटाने की साजिश रची। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने पहले बिजली का करंट लगाकर महिला की हत्या करने की कोशिश की थी, लेकिन इसमें सफल नहीं हुए। सोते समय सिर पर किए कई वार पुलिस के अनुसार, 13 नवंबर की रात कप्तान सिंह मोटरसाइकिल से देवराखेरा पहुंचा। वह घर में घुसा और सो रही सुमंत्रा के सिर पर लकड़ी के खूंटे से कई वार किए। इससे उनकी मौत हो गई। वारदात के बाद उसने हत्या में इस्तेमाल खूंटे को पास के कुएं में फेंक दिया। मोबाइल बार-बार बंद-चालू करने पर हुआ शक जांच के दौरान पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज किए और तकनीकी सबूतों की पड़ताल की। पुलिस के मुताबिक, कप्तान सिंह की गतिविधियां संदिग्ध लगीं।घटना के बाद उसका फरार होना और मोबाइल फोन को बार-बार बंद-चालू कर लोकेशन बदलना संदेह का आधार बना। तकनीकी सबूतों और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कप्तान सिंह को बरुआसागर के पास से पकड़ा। इसके बाद अंगूरी कुशवाहा और कप्तान सिंह बुंदेला को गिरफ्तार किया गया। हत्या में इस्तेमाल लकड़ी का खूंटा बरामद पुलिस ने कप्तान सिंह की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल लकड़ी का खूंटा बरामद किया। इसके अलावा वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन और घटना के समय पहने गए कपड़े भी जब्त किए गए हैं। अंगूरी के पास से भी मोबाइल फोन जब्त किया गया है। इनका रहा सराहनीय योगदान पुलिस अधीक्षक डॉ. राय सिंह नरवरिया के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. अमित वर्मा और एसडीओपी केके पांडे के मार्गदर्शन में कोतवाली पुलिस ने मामले का खुलासा किया। थाना प्रभारी निरीक्षक बलजीत सिंह के नेतृत्व वाली टीम में उपनिरीक्षक श्रीकृष्ण मावई, साइबर सेल प्रभारी कुलदीप यादव, प्रधान आरक्षक अब्दुल, आरक्षक जितेंद्र निरंजन, अनूप, हर्ष, अनिल, महिला आरक्षक शिवानी और साइबर सेल आरक्षक रविन्द्र शामिल थे।



publish_date

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *