ISBT Bhopal Transport Department Bus Inspection


राजधानी भोपाल के ISBT पर गुरुवार को परिवहन विभाग के क्षेत्रीय परिवहन स्क्वॉड ने बसों की जांच के लिए अभियान चलाया। परिवहन आयुक्त के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई में करीब 32 बसों की जांच की गई। इस दौरान यात्री सुरक्षा, परमिट की शर्तों का पालन, फायर सेफ

.

जांच के दौरान पांच बसों में नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कार्रवाई की गई। इन बसों से कुल 3 लाख 28 हजार रुपए समन शुल्क वसूला गया। वहीं, एक बस को जब्त कर सुरक्षा की दृष्टि से RTO कार्यालय में खड़ा कराया गया।

इन पांच बसों पर हुई कार्रवाई

परिवहन विभाग के मुताबिक, कार्रवाई की जद में आई बसों के रजिस्ट्रेशन नंबर हैं- BR 01 GR 9717, MP44 ZF 6222, MP44 ZH 9555, MP70 ZG 4353 और MP41 ZG 3333।

विभाग की ओर से बसों में यात्री सुरक्षा से जुड़े इंतजामों और निर्धारित मानकों की जांच की जा रही है। अधिकारियों के मुताबिक, यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस तरह की जांच आगे भी जारी रहेगी।

RTO जितेंद्र शर्मा ने कहा कि नियमों के विरुद्ध चल रही बसों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और यह आगे भी जारी रहेगा। यात्रियों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।



publish_date

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *