![]()
मऊगंज जिले के नईगढ़ी थाना क्षेत्र में मौहारी गांव के पास अज्ञात पिकअप की टक्कर से शशिकांत कोल (22) की मौत हो गई। वह चचेरे भाई रोशन लाल कोल के साथ दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए अष्टभुजा धाम जा रहा था। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत बताया हादसे के बाद परिजन शशिकांत को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नईगढ़ी ले गए। डॉक्टर मृत्युंजय कुमार ने बताया कि गंभीर चोटों के कारण उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। अस्पताल प्रबंधन ने घटना की सूचना नईगढ़ी पुलिस को दी। पिकअप चालक की तलाश में जुटी पुलिस हादसे के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू की और शव को मर्चुरी में रखवाया। पुलिस अज्ञात पिकअप और उसके चालक की तलाश कर रही है।
publish_date
मऊगंज में पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत:अष्टभुजा धाम जा रहा था; मौहारी गांव के पास हुआ हादसा, पिकअप चालक फरार
