Headlines

रायसेन में मिला दांतों वाला जबड़े जैसा पत्थर:बच्चों को खुदाई में मिली अजीब आकृति, एक तरफ 11 और दूसरी तरफ 7 दांत जैसी बनावट




रायसेन के देवरी में मंगलवार शाम नर्मदा नदी के पतई घाट पर बच्चों को खुदाई के दौरान दांतों वाले जबड़े जैसी आकृति मिली। बच्चे मिट्टी खोद रहे थे। करीब डेढ़ फीट खुदाई करने पर उन्हें यह पत्थर दिखाई दिया। इसमें एक तरफ 11 और दूसरी तरफ 7 दांत जैसी बनावट है। ग्रामीणों ने इसे मेमथ हाथी के जबड़े का जीवाश्म होने की आशंका जताई है, लेकिन इसकी पहचान की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। कुछ ग्रामीणों ने पूजा शुरू की आकृति मिलने की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। कुछ लोग इसे किसी देवता का रूप मानकर पूजा करने लगे। सूचना पर देर शाम तहसीलदार और थाना प्रभारी भी मौके पर पहुंचे। आकृति अभी जमीन में नीचे तक धंसी हुई है। आसपास पानी भरने के कारण आगे खुदाई नहीं हो सकी। ग्रामीणों ने इसके फोटो और वीडियो बनाए हैं। उन्होंने विशेषज्ञों से इसकी जांच कराने की मांग की है। गौर से देखने पर यह हजारों साल पुराने मेमथ हाथी के जबड़े के जीवाश्म जैसी दिखाई दे रही है। हालांकि, विशेषज्ञों की जांच के बाद ही इसकी असली पहचान पता चलेगी। 3 किमी दूर मिले थे डायनासोर के अंडों जैसे अवशेष पतई घाट से करीब 3 किलोमीटर दूर लगभग 10 साल पहले डायनासोर के अंडों जैसी आकृतियां मिलने की जानकारी भी सामने आई थी। नर्मदा घाटी का यह इलाका पहले भी पुराने जीवों के अवशेषों को लेकर चर्चा में रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जगह को सुरक्षित रखने और पुरातत्व व जीवाश्म विशेषज्ञों की टीम बुलाकर जांच कराने की मांग की है। मैमथ का जीवाश्म हो सकता है पत्थर? पुरातत्वविद् नारायण व्यास ने बताया कि पत्थर पर बनी आकृति मैमथ की हो सकती है। मैमथ आज के हाथी से लगभग डेढ़ गुना विशालकाय जीव होता था। हालांकि यह आकृति हाथी के जबड़े का हिस्सा भी हो सकती है। उनके अनुसार, यह अवशेष करीब 500 साल पुराना हो सकता है। कुछ वर्ष पहले तक नर्मदा के किनारे मैमथ के अवशेष मिलते रहे हैं। बरमान घाट पर भी मैमथ की हड्डियां मिल चुकी हैं। ऐसे में इस पत्थर की आकृति को लेकर पुरातात्विक जांच की जरूरत है। क्या होते थे मेमथ? मेमथ हाथियों जैसे बड़े जीव थे। ये प्लेस्टोसीन युग में धरती पर पाए जाते थे। अब इनकी सभी प्रजातियां विलुप्त हो चुकी हैं। इनका शरीर बड़ा और घने बालों से ढका होता था। इनके लंबे, मोटे और घुमावदार दांत ऊपर की ओर मुड़े रहते थे। इनकी प्रसिद्ध प्रजाति वूली मेमथ थी।



publish_date

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *