Headlines

श्योपुर में गैंगरेप केस के इनामी समेत तीन आरोपी गिरफ्तार:भुजपुरिया में दबिश देकर पकड़े, भागते समय एक गिरकर घायल; अस्पताल में भर्ती




श्योपुर जिले की विजयपुर थाना पुलिस ने गैंगरेप के मामले में फरार 5 हजार रुपए के इनामी आरोपी समेत तीन लोगों को मंगलवार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर भुजपुरिया गांव में दबिश देकर तीनों को पकड़ा। गिरफ्तारी के दौरान भागने की कोशिश में एक आरोपी गिरकर घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में भुजपुरिया निवासी शैलू उर्फ शैलेन्द्र यादव और लालू यादव तथा गढ़ी निवासी अनुज उर्फ अरविंद धाकड़ शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, तीनों आदतन अपराधी हैं। विजयपुर समेत आसपास के थानों में उनके खिलाफ 15 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं। फरियादी पक्ष पर फायरिंग का भी आरोप पुलिस के अनुसार, गिरफ्तारी से पहले आरोपियों ने फरियादी पक्ष पर फायरिंग की थी। इस मामले में विजयपुर थाने में अपराध क्रमांक 402/26 के तहत बीएनएस की धारा 109(1), 115(2), 296(ए), 351(3) और 3(5) में केस दर्ज किया गया है। भागने के दौरान शैलू यादव गिरकर घायल हो गया। उसका इलाज कराया जा रहा है। हत्या, डकैती और अपहरण जैसे मामले दर्ज पुलिस के मुताबिक, तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या, हत्या की कोशिश, चोरी, डकैती, फिरौती के लिए अपहरण, मारपीट, जमीनों पर कब्जा करने और आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज हैं। ये मामले विजयपुर, अगरा, बरगवां और आसपास के अन्य थानों में दर्ज हैं। पुलिस लंबे समय से उनकी तलाश कर रही थी। कार्रवाई में थाना प्रभारी यासमीन खान, उपनिरीक्षक कौशलेंद्र सिंह राजावत सहित आरक्षक 112 बबीने लाल पाण्डेय, आरक्षक 498 छोटेलाल, आरक्षक 643 सुरेंद्र मीणा, आरक्षक 463 नरेंद्र शर्मा, आरक्षक 475 राजकुमार मीणा, आरक्षक 476 आलोक, आरक्षक 89 इकबाल सिंह और चालक 118 धारा धाकड़ शामिल थे।



publish_date

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *