Headlines

मुरैना में भूसे की आग में मिला जला हुआ शव:महिला के सिर्फ पैर बचे, जिंदा जलाने की आशंका




मुरैना के जौरा रोड नेशनल हाईवे-552 पर कटीवरी और छेरा गांव के बीच रविवार सुबह बाजरे की करव (भूसे) में आग के बीच एक अज्ञात जला हुआ शव मिला। शव बुरी तरह जल चुका था। शरीर का अधिकांश हिस्सा राख हो गया था, जबकि पैर ही बचे थे। पैरों की बनावट के आधार पर पुलिस ने शव महिला का होने की आशंका जताई है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। प्रारंभिक जांच में आग लगाने की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलने पर बागचीनी थाना पुलिस और फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को बरामद कर जिला अस्पताल की मर्च्युरी में रखवाया। मेडिकल बोर्ड से कराया जाएगा परीक्षण
पुलिस के अनुसार, शव की हालत इतनी खराब है कि फिलहाल उसकी पहचान करना मुश्किल है। जिला अस्पताल में मेडिकल बोर्ड के माध्यम से शव का परीक्षण कराया जाएगा। इसके बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस हर पहलू से कर रही जांच
बागचीनी थाना प्रभारी कुलदीप राजपूत ने बताया कि बाजरे की करव में लगी आग के बीच जला हुआ शव मिला है। शव पूरी तरह जल चुका है और केवल पैर बचे हैं। पैरों की बनावट के आधार पर शव महिला का प्रतीत हो रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और मृतक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।



publish_date

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *