![]()
इंदौर के अलग-अलग वार्डों से सामने आ रही जनसमस्याओं के समाधान में दैनिक भास्कर एप का ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट लगातार प्रभावी साबित हो रहा है। इसके जरिए नागरिक अपनी समस्याएं सीधे संबंधित विभागों, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों तक पहुंचा रहे हैं। शिकायत मिलने के बाद जिम्मेदार उसका संज्ञान लेकर कार्रवाई कर रहे हैं, जिससे लोगों को राहत मिल रही है। (आमजन से जुड़ी जनसमस्याएं और शहर की जमीनी हकीकत पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें…) पार्षद पुष्पेंद्र पाटीदार बने आज के ‘पब्लिक स्टार’ वार्ड 40 के खजराना में गणेश मंदिर के पास रैन बसेरा निवासी अनिल शर्मा ने ‘भास्कर समाधान’ पर शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि नर्मदा लाइन का मलबा कई दिनों से मंदिर परिसर के सामने पड़ा था। इससे यहां आने-जाने वाले लोगों और श्रद्धालुओं को परेशानी हो रही थी। शिकायत सामने आने के बाद वार्ड 40 के पार्षद पुष्पेंद्र पाटीदार ने मामले पर संज्ञान लिया और मलबा हटवाया। एप से लोगों को मिल रहा समाधान खजराना: नर्मदा पाइपलाइन लीकेज की समस्या दूर वार्ड 40 के खजराना में गणेशपुरी मेन रोड स्थित सुमित्रा नगर निवासी विजयन पिल्लै ने शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि करीब एक महीने से नर्मदा पाइपलाइन लीक हो रही थी। इससे पानी बर्बाद होने के साथ सड़क पर जमा हो रहा था। शिकायत सामने आने के बाद पार्षद पुष्पेंद्र पाटीदार ने मामले पर संज्ञान लिया और लीकेज की समस्या का समाधान कराया। जर्जर खंभे, अंधेरी गली, धंसी सड़क और आवारा कुत्तों से परेशान इंदौरवासी पिपलिया: नए खंभे लगे 2 साल, पुराने अब तक नहीं हटे पिपलिया मेन रोड स्थित साईंनाथ कॉलोनी के सेक्टर ए में सरस्वती स्कूल के पीछे रहने वाली नीलम जैन ने शिकायत दर्ज कराई है। उनका कहना है कि कॉलोनी में नए बिजली खंभे लगे 2 साल हो गए, लेकिन पुराने खंभे अब तक नहीं हटाए गए हैं। पुरानी वायरिंग भी लगी हुई है और इंटरनेट कंपनियों ने खंभों पर तारों का जाल बिछा रखा है। उन्होंने पुराने खंभे और तार हटवाने की मांग की है। सियागंज: स्ट्रीट लाइट बंद, पूरी गली में 2 दिन से अंधेरा एमटीएच कंपाउंड रोड स्थित सेंट्रल कोतवाली चौक के पास मजिस्ट्रेट लाइन में रहने वाले धीरेंद्र ने शिकायत दर्ज कराई है। यह जगह इंदौर प्रेस क्लब के पीछे है। उनका कहना है कि 2 दिन से पूरी गली की स्ट्रीट लाइट बंद है, जिससे यहां अंधेरा छाया हुआ है। उन्होंने इंदौर 311 एप पर भी शिकायत की थी, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। उन्होंने स्ट्रीट लाइट जल्द चालू करवाने की मांग की है। महालक्ष्मी नगर: 3 महीने से धंसी सड़क, हादसे का खतरा महालक्ष्मी नगर में एमआर-6 के पास नाले के किनारे रहने वाले यशवंत ने शिकायत दर्ज कराई है। उनका कहना है कि नाले के पास सड़क पिछले 3 महीने से धंसी हुई है। यहां देर रात तक लोगों की आवाजाही रहती है, लेकिन न स्ट्रीट लाइट है और न ही नाले के किनारे बाउंड्री। करीब 100-150 मीटर तक नाला खुला है और सड़क सिंगल लेन है, जहां से कई स्कूल बसें गुजरती हैं। उन्होंने सड़क की मरम्मत, नाले के किनारे बाउंड्री और स्ट्रीट लाइट लगवाने की मांग की है। भंवरासला: आवारा कुत्तों का आतंक, रहवासी परेशान भंवरासला में ऑरोबिंदो हॉस्पिटल के पास करोल बाग ग्रांड निवासी अंकित सक्सेना ने शिकायत दर्ज कराई है। उनका कहना है कि कॉलोनी में आवारा कुत्तों की संख्या बहुत बढ़ गई है। शिकायतकर्ता का दावा है कि ये कुत्ते पहले से कॉलोनी में नहीं थे, बल्कि पिछले एक साल में बाहर से लाकर यहां छोड़े गए हैं। इससे रहवासी परेशान हैं। पब्लिक को आवाज देने का सबसे बड़ा डिजिटल प्लेटफॉर्म दैनिक भास्कर एप पर भास्कर समाधान सेगमेंट देश का पहला ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी खुद अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू पोस्ट कर सकते हैं। यह पब्लिक को आवाज देने का सबसे बड़ा माध्यम बना है। एप को यूजर्स के लिए भी काफी आसान बनाया गया है और नए फीचर्स जोड़े गए हैं। किसी समस्या का समाधान होने पर यूजर्स बता सकते हैं कि उनकी शिकायत दूर कर दी गई है। अधिकारी बता सकेंगे, क्या एक्शन लिया दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपना एक्शन बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उसके अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है, तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे भी कॉल कर सकेंगे। यूजर बता सकते हैं, समाधान हो गया एप को यूजर्स के लिए भी काफी आसान बनाया गया है और नए फीचर्स जोड़े गए हैं। किसी समस्या का समाधान होने पर यूजर्स बता सकते हैं कि उनकी शिकायत दूर कर दी गई है। भास्कर समाधान सेगमेंट बदलाव लाने की दिशा में एक सकारात्मक पहल है। इसके पीछे भास्कर एप की सोच यही है कि शहर के हर कोने से लोगों की समस्याएं प्रशासन तक रियल टाइम पहुंचें, ताकि आमजन और प्रशासन के बीच एक सेतु बन सके। लोग सीधे अपनी बात कह सकें। ऐसे में सरकार और अधिकारियों को चाहिए कि वे इन पोस्ट को सकारात्मक रूप से लें और समाधान का रास्ता चुनें।
publish_date
खजराना मंदिर के सामने से नर्मदा लाइन का मलबा हटा:पार्षद पुष्पेंद्र पाटीदार बने 'पब्लिक स्टार'; पाइपलाइन लीकेज की समस्या भी दूर; आप भी करें पोस्ट
