Jageshwarnath Dham Bandakpur | Diwari Nritya Bundelkhand Utsav 2026


दमोह जिले के बांदकपुर स्थित जागेश्वरनाथ धाम मंदिर में सोमवार को ग्वालों ने दीवारी नृत्य किया। सोमवती अमावस्या पर मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और नृत्य देखा।

.

दीपावली के अगले दिन परमा से शुरू हुआ यह आयोजन देवउठनी एकादशी तक चलेगा। कार्तिक महीने में बुंदेलखंड के अलग-अलग इलाकों से मौनिया और दीवारी टोलियां यहां पहुंच रही हैं।

दमोह के अलावा छतरपुर, टीकमगढ़, पन्ना और सागर के गांवों से भी टोलियां आई हैं। रंग-बिरंगी पोशाक, मोरपंख, घुंघरू और लाठियों के साथ नृत्य करते हुए वे मंदिर परिसर में पहुंचती हैं। इस दौरान ‘हर-हर महादेव’ और ‘जय श्री कृष्णा’ के जयकारे लगते हैं।

हटा के चंडी जी मंदिर में भी छतरपुर जिले के राजनगर से आई ग्वालों की टोलियां नृत्य कर रही हैं। ये ग्वाले मंदिरों के साथ लोगों के घरों में भी जाते हैं और दीवारी नृत्य के साथ लोकगीत गाते हैं।



publish_date

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *