Headlines

रीवा में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत:टक्कर के बाद ट्रक में फंसी मोटरसाइकिल, अस्पताल में तोड़ा दम




रीवा के बिछिया थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार 52 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा गढ़ी चौराहे के पास हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक ट्रक के अंदर फंस गई। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान बृजेश कुमार पटेल निवासी ग्राम चुआ के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, बृजेश निजी काम से रीवा आए थे। काम पूरा करने के बाद वे बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान गढ़ी चौराहे के पास सामने से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। ट्रक में फंस गई बाइक हादसे के बाद बृजेश गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी मोटरसाइकिल ट्रक के अंदर फंस गई। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने ट्रक किया जब्त घटना की सूचना मिलते ही बिछिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ट्रक बरामद कर लिया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। घटना के बाद मृतक के परिवार में मातम पसरा है।



publish_date

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *