स्टेडियम का नाम बदलने पर विवाद, निगम-कार्यालय के बाहर प्रदर्शन:पुलिस से धक्का-मुक्की, महापौर के पिता के नाम के प्रस्ताव का विरोध




सतना में धवारी क्रिकेट स्टेडियम का नाम महापौर योगेश ताम्रकार के पिता स्व. शंकर प्रसाद ताम्रकार के नाम पर रखने के प्रस्ताव का गुरुवार को विरोध हुआ। रॉयल राजपूत संगठन और सर्वसमाज के सैकड़ों लोग दोपहर करीब 1:30 बजे नगर निगम कार्यालय पहुंचे। उन्होंने बैरिकेडिंग तोड़कर अंदर जाने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस से धक्का-मुक्की भी हुई। प्रदर्शनकारी स्टेडियम का नाम पूर्व मुख्यमंत्री स्व. अर्जुन सिंह के नाम पर रखने की मांग कर रहे हैं। नगर निगम का मेन गेट बंद किया प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने नगर निगम कार्यालय जाने वाले रास्ते पर बैरिकेडिंग की थी। प्रदर्शनकारियों के पहुंचने और अंदर जाने की कोशिश करने पर नगर निगम का मुख्य गेट बंद कर दिया गया। मौके पर एसडीएम सिटी राहुल सिलाडिया, सीएसपी मनीष त्रिपाठी और पुलिस बल तैनात रहा। नगर निगम में प्रवेश नहीं मिलने पर प्रदर्शनकारी मुख्य गेट के बाहर बैठ गए और नारेबाजी करने लगे। अर्जुन सिंह के नाम पर स्टेडियम रखने की मांग प्रदर्शनकारियों का कहना है कि पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह ने केंद्र सरकार में मानव संसाधन विकास मंत्री रहते हुए सतना को यह स्टेडियम दिया था। इसलिए स्टेडियम का नाम उनके नाम पर रखा जाना चाहिए।



publish_date

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *