Headlines

सीहोर में सुबह-रात बढ़ी ठंड:न्यूनतम तापमान 14 डिग्री पहुंचा, 18-19 नवंबर को और गिर सकता है पारा




सीहोर जिले में नवंबर का आधा महीना बीतने के साथ सुबह और रात में ठंड बढ़ने लगी है। वहीं, दिन में तेज धूप के कारण गर्मी महसूस हो रही है। मौसम के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, जिले में न्यूनतम तापमान करीब 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान 31 डिग्री तक पहुंचा। सुबह-रात ठंड, दोपहर में गर्मी सुबह घर से निकलने वालों को हल्की ठंड महसूस हो रही है, जबकि दोपहर में तेज धूप के कारण गर्मी रहती है। दिन और रात के तापमान में अंतर साफ नजर आने लगा है। मॉर्निंग वॉक पर जाने वाले लोग हल्के गर्म कपड़े पहनने लगे हैं। वहीं, रात में दोपहिया वाहन से सफर करने वालों को ठंडी हवाएं महसूस हो रही हैं। 18-19 नवंबर को और गिर सकता है तापमान मौसम के पूर्वानुमान के मुताबिक, आने वाले दिनों में जिले में आसमान साफ रहने और मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। बारिश की संभावना कम है। दिन का अधिकतम तापमान 28 से 31 डिग्री और रात का न्यूनतम तापमान 12 से 17 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। 18 और 19 नवंबर के आसपास रात के तापमान में और गिरावट आ सकती है। ऐसे में सुबह और रात में ठंड ज्यादा महसूस होगी, जबकि दिन में धूप के कारण गर्मी बनी रह सकती है।



publish_date

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *