गुना में पत्नी की बेरहमी से हत्या के बाद फरार पति अब उसके मायके वालों को धमका रहा है। आरोपी राकेश सेन सोशल मीडिया पर मृतका के भाई को धमकी दे रहा है। वह मैसेज में कह रहा है- एक मर्डर की सजा भी मौत है और दो मर्डर की सजा भी मौत। मुझे तो मरना ही है। इस म
.
इधर, पुलिस को आरोपी की लोकेशन गुजरात में मिली है। पांच दिन से एक टीम गुजरात में आरोपी की तलाश में डेरा डाले हैं। पुलिस उसके सोशल मीडिया अकाउंट से भेजे जा रहे मैसेज की भी जांच कर रही है।

परिवार ने मैसेज के स्क्रीनशॉट्स पुलिस को सौंपे हैं।
गला रेत कर की थी हत्या नानाखेड़ी इलाके में 21 अक्टूबर को एक निर्माणाधीन मकान में लक्ष्मी सेन (26) का खून से लथपथ शव मिला था। रात करीब 8:30 बजे सूचना मिलने पर CSP सैफा हाशमी, कैंट थाना प्रभारी अनूप भार्गव और पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी।
लक्ष्मी का गला धारदार हथियार से रेता गया था। कमरे के फर्श और दीवारों पर खून के निशान थे। उसके शरीर पर भी चोट के निशान मिले थे। घटनास्थल से सब्जी काटने वाला मुड़ा हुआ चाकू मिला था। पुलिस को आशंका है कि आरोपी ने पहले इसी चाकू से लक्ष्मी की पीठ पर हमला किया। चाकू मुड़ने के बाद किसी दूसरे धारदार हथियार से उसका गला काट दिया। शक उसके पति राकेश सेन पर है। वारदात के बाद से ही वह फरार है।

महिला का शव इस हालत में पड़ा मिला था।
दो दिन पहले पुलिस उसे हिमाचल से लेकर आई थी लक्ष्मी 24 सितंबर को अपनी मर्जी से घर से चली गई थी। परिजन ने उसकी गुमशुदगी कोतवाली थाने में दर्ज कराई थी। बाद में पता चला कि सोशल मीडिया के जरिए उसकी हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में रहने वाले एक युवक से दोस्ती हुई थी। वह उसके पास चली गई थी।
7 अक्टूबर को लक्ष्मी ने अपनी मां को फोन कर कहा था कि उसे तलाश न करें, वह अपनी मर्जी से गई है। इसके बाद 18 अक्टूबर को परिजन पुलिस के साथ हिमाचल पहुंचे। 19 अक्टूबर को पुलिस उसे वापस गुना ले आई और पति राकेश को सौंप दिया। इसके दो दिन बाद ही लक्ष्मी की हत्या हो गई।

घटना स्थल से सब्जी काटने वाला मुड़ा हुआ चाकू मिला था।
जीजा के निर्माणाधीन मकान में रुके थे दोनों पुलिस जांच में सामने आया कि लक्ष्मी को लेकर राकेश नानाखेड़ी में रहने वाले अपने जीजा के घर पहुंचा था। जीजा ने दोनों को वहां रुकने से मना कर दिया। इसके बाद राकेश पत्नी को लेकर उसी इलाके में बने जीजा के दूसरे निर्माणाधीन मकान में चला गया। दोनों ने मंगलवार रात वहीं बिताई।
पुलिस को आशंका है कि इसी दौरान दोनों के बीच विवाद हुआ और राकेश ने लक्ष्मी पर हमला कर दिया। घटनास्थल पर संघर्ष के निशान मिले थे। लक्ष्मी के हाथों पर चोटें थीं। आरोपी के हाथ पर भी चोट आई थी।

लक्ष्मी का शव उसके जीजा के निर्माणाधीन मकान में मिला था।
दोस्त की दुकान पर खून से सने हाथ लेकर पहुंचा था पुलिस की जांच में यह भी सामने आया कि वारदात के बाद राकेश अपने एक दोस्त की दुकान पर पहुंचा था। वह पहले इसी दुकान पर काम करता था। उसने वहां अपनी स्कूटी खड़ी की और कहा कि इलाज कराने जा रहा है, थोड़ी देर में लौट आएगा।
दुकान संचालक के मुताबिक, उस समय राकेश के हाथ से खून निकल रहा था। लेकिन वह दोबारा दुकान पर नहीं लौटा। पुलिस को शक है कि वारदात के बाद वह इसी तरह फरार हुआ।
राकेश ने बुधवार शाम करीब 5:30 बजे अपने पिता प्राण सिंह को फोन कर जीजा के मकान पर जाकर देखने को कहा था। पिता वहां पहुंचे तो लक्ष्मी का शव पड़ा मिला। इसके बाद परिवार और पुलिस को सूचना दी गई।

यह तस्वीर 4 साल पहले शादी की है।
भाई को मैसेज- एक की सजा भी वही, दो की भी मैसेज में आरोपी ने लिखा है- ‘नीरज, अपने भाई से कह देना कि फोन न लगाए और ज्यादा तीन-पांच न करे। मुझे उससे कोई दिक्कत नहीं है और न ही मेरे मां-बाप से कोई दिक्कत है। मेरे तरफ से दुनिया मर जाए, लेकिन बार-बार आईडी पर फोन न लगाएं। आईडी कोई दूसरा चला रहा है। हाथ जोड़कर विनती है कि ज्यादा तीन-पांच न करें, बहुत महंगी पड़ेगी।
अभी मिलना है तो कल चांचौड़ा आ रहा हूं। आज बीनागंज में हूं। मिलना हो तो चांचौड़ा रोड पर रात 11 बजे आ जाना। भाई, मैंने सोचा नहीं था कि ऐसा हो जाएगा। अपने हिसाब से आप देख लेना। उसको अपनी जान प्यारी है तो मेरे सामने आकर मिले। मेरे बीच में हद से ज्यादा दखल न दे। मेरे पास कुछ नहीं है। न मुझे अपने बाप से मतलब है और न अपनी मां से।
आज नहीं तो कल पुलिस के हाथ आ ही जाऊंगा, किसने जाना। ज्यादा तीन-पांच की तो इसे भी साथ में ले जाऊंगा। एक की सजा भी वही है और दो की सजा भी वही है। मेरे से फालतू बात न करें। मेरे तरफ से सब मर जाएं, मुझे कोई दिक्कत नहीं है। भाई, हाथ जोड़कर कह रहा हूं कि अपने भाई को समझा ले, नहीं तो बहुत महंगी पड़ेगी।’
एक अन्य मैसेज में आरोपी ने पूजा नाम की युवती को लिखा- ‘पूजा जी, हाथ जोड़कर विनती है कि अपनी मम्मी काजल को समझा लेना। हमारे बीच की लड़ाई के बारे में किसी को पता नहीं था और न अभी तक पता है। तुम्हारे पैर पड़ता हूं, दस बार। उन्हें समझा लेना कि मेरी आईडी कोई दूसरा चला रहा है। वह मुझे हर चीज की जानकारी दे रही है। अपनी मम्मी से कह देना कि मेरे बारे में फालतू बात न करें। तुम्हारी मम्मी हैं, इसलिए तुम्हें समझा रहा हूं। मजबूरी में तुम्हारे बड़े भाई से बात करनी पड़ेगी।’
भाई बोला- पूरा परिवार डरा हुआ है मृतका के भाई नीरज सेन ने बताया, आरोपी के मैसेज के स्क्रीनशॉट पुलिस को सौंप दिए हैं। पुलिस से आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

ये खबरें भी पढ़ें…
जीजा के घर में साली की गला रेतकर हत्या

मध्यप्रदेश के गुना में बुधवार को एक महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई। शव कैंट थाना क्षेत्र की बृजबिहार कॉलोनी में जीजा के घर मिला। महिला के गले पर निशान मिले हैं। धारदार हथियार के वार से उसकी सांस की नली कट गई।
पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान लक्ष्मी सेन के रूप में हुई है। उसके शरीर पर कई जगह चोट के निशान मिले हैं। कमरे में खून बिखरा मिला। सिर, चेहरे और कपड़ों पर भी खून लगा था। पूरी खबर पढ़िए…
पहले पीठ में चाकू घोंपा, मुड़ गया तो गला रेता

गुना के नानाखेड़ी इलाके में हुई 26 वर्षीय लक्ष्मी सेन की हत्या के मामले में पुलिस और परिजन की बातचीत से कई खुलासे हुए हैं। शादी के चार साल बाद भी संतान नहीं होने की वजह से पति राकेश सेन उसे प्रताड़ित करता था।
21 अक्टूबर को जीजा के एक निर्माणाधीन मकान में लक्ष्मी का खून से लथपथ शव मिला। हत्या का शक उसके पति राकेश सेन पर है। वारदात के बाद से ही वह फरार है। पूरी खबर पढ़िए…
