Jewellery Showrooms Must Install CCTV



कटनी के ज्वेलरी शोरूम में 12 करोड़ रुपए से अधिक की चोरी के बाद सतना पुलिस ने सराफा बाजार की सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए। सोमवार देर शाम पुलिस कंट्रोल रूम में सीएसपी मनीष त्रिपाठी ने सराफा कारोबारियों के साथ बैठक की।

.

बैठक में कारोबारियों ने सुरक्षा से जुड़ी समस्याएं और सुझाव रखे। सीएसपी ने दुकानों में अच्छी गुणवत्ता के CCTV कैमरे लगाने और सुरक्षा के इंतजाम करने को कहा। उन्होंने संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि दिखने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने के निर्देश दिए।

बैठक में कोलगवां, सिटी कोतवाली और सिविल लाइन थानों के प्रभारी भी मौजूद रहे।

बैठक के बाद सीएसपी मनीष त्रिपाठी ने कोलगवां थाना प्रभारी संदीप सोनी और सिटी कोतवाली टीआई हेमंत शर्मा के साथ सराफा बाजार का दौरा किया। उन्होंने दुकानों और बाजार की सुरक्षा देखी और कारोबारियों से उनकी समस्याएं व सुझाव सुने।

पुलिस अधिकारियों ने बाजार की सुरक्षा के लिए जरूरी निर्देश दिए। कटनी की घटना के बाद सतना पुलिस ने सराफा बाजार में निगरानी और सतर्कता बढ़ाई है।



publish_date

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *