रीवा में जमीन जोतने को लेकर खूनी बवाल:पिता-पुत्र पर लोहे के पाइप से हमला, 3 घायल; एक की हालत गंभीर




रीवा के अतरैला थाना क्षेत्र के हरदोहा गांव में जमीन की जुताई को लेकर विवाद के बाद मारपीट का मामला सामने आया है। विवादित खेत में जुताई रोकने पहुंचे प्रभाकर तिवारी और उनके बेटे कन्हैया तिवारी के साथ मारपीट की गई। घटना में पिता-पुत्र समेत तीन लोगों के घायल होने की बात सामने आई है। घायलों में से एक को गंभीर चोट के कारण संजय गांधी अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस शिकायत और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मामले की जांच कर रही है। जुताई रोकने पहुंचे पिता-पुत्र से मारपीट का आरोप प्रभाकर तिवारी ने पुलिस को बताया कि जमीन को लेकर कृष्णरुचि तिवारी से विवाद चल रहा है। 17 अक्टूबर को शाम करीब 5 बजे सतिश तिवारी ट्रैक्टर से विवादित जमीन की जुताई करा रहे थे। इसकी जानकारी मिलने पर प्रभाकर अपने बेटे कन्हैया के साथ मौके पर पहुंचे। नदी वाले खेत में जुताई करने से मना किया। इसके बाद सतिश तिवारी ने फोन कर कृष्णरुचि तिवारी और अंकित तिवारी को बुला लिया। आरोप है कि तीनों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विवाद बढ़ने पर कृष्णरुचि तिवारी ने लोहे की पाइप से प्रभाकर के सिर पर वार किया। पिता को बचाने पहुंचे कन्हैया के साथ भी डंडे से मारपीट की गई। घायल को संजय गांधी अस्पताल रेफर किया प्रभाकर ने पुलिस को बताया कि उनके सिर, कंधे, हाथ और उंगली में चोटें आई हैं। शिकायत के मुताबिक, मौके पर मौजूद बलवंत तिवारी और ट्रैक्टर चालक सुरेश तिवारी ने बीच-बचाव किया। मारपीट में घायल एक व्यक्ति को गंभीर चोट के कारण संजय गांधी अस्पताल रेफर किया गया। पीड़ित पक्ष ने अतरैला थाने में शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस शिकायत और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मामले की जांच कर रही है।



publish_date

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *