Maihar Station Accident | Elderly Man Saved By RPF Personnel CCTV Video


मैहर रेलवे स्टेशन पर 16 अक्टूबर को चलती ट्रेन में चढ़ते समय 70 वर्षीय सुजीत कुमार केसरी का संतुलन बिगड़ गया।

.

वे प्लेटफॉर्म और कोच के बीच गिरने लगे, तभी ड्यूटी पर तैनात RPF के दो जवानों ने उन्हें पकड़कर सुरक्षित बाहर खींच लिया। घटना का CCTV फुटेज शनिवार देर रात सामने आया।

ट्रेन रवाना होते समय चढ़ने की कोशिश कर रहे थे बुजुर्ग

घटना प्लेटफॉर्म नंबर-1 की है। दोपहर 1:16 बजे ट्रेन नंबर 09821 रवाना होने लगी, तभी सुजीत कुमार केसरी ने उसमें चढ़ने की कोशिश की। इसी दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और वे प्लेटफॉर्म व कोच के बीच गिरने लगे।

दो जवानों ने तुरंत संभाला

ड्यूटी पर तैनात प्रधान आरक्षक सुजीत कुमार द्विवेदी और महिला आरक्षक सोनम सिंह ने तुरंत बुजुर्ग को पकड़ लिया और सुरक्षित प्लेटफॉर्म पर खींच लिया। सुजीत कुमार केसरी बिहार के बक्सर जिले के अमला टोला के रहने वाले हैं।

रेलवे ने चलती ट्रेन में चढ़ने से बचने की अपील की

रेलवे ने इस कार्रवाई को ‘यात्री जीवन रक्षा’ ऑपरेशन के तहत यात्रियों की सुरक्षा के लिए की गई कार्रवाई बताया है। रेलवे ने यात्रियों से चलती ट्रेन में चढ़ने या उतरने से बचने की अपील की है।



publish_date

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *