Headlines

खेत पर करंट लगा, 13 साल के बच्चे की मौत:रायसेन में कुएं की मोटर के तारों की चपेट में आ गया था




रायसेन जिले के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम केशलोंन में सोमवार शाम खेत पर करंट लगने से 13 साल के राजेश कुशवाहा की मौत हो गई। वह हेमराज कुशवाहा का इकलौता बेटा था। परिजन उसे सुल्तानगंज अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार, राजेश सोमवार शाम को अपने खेत पर गया था। वहां कुएं पर रखी मोटर के तारों की चपेट में आने से उसे करंट लगा। करंट इतना तेज था कि उसके हाथ की उंगलियां झुलस गईं। काफी देर तक राजेश के घर नहीं लौटने पर पिता हेमराज उसे तलाशते हुए खेत पहुंचे। वहां राजेश अचेत मिला। वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। सुल्तानगंज थाना पुलिस को घटना की सूचना मिली। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी दिनेश सिंह रघुवंशी ने इसकी जानकारी दी।



publish_date

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *